चंडीगढ़ के मुद्दों को हल करने के लिए 5 साल और मांगने पर तिवारी ने नड्डा को घेरा 

by
चंडीगढ़, 11 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी ने मौजूदा सांसद और भाजपा नेता किरण खेर की यह कहने के लिए सराहना की है कि वह (तिवारी) चंडीगढ़ के हैं, क्योंकि उनका यहां जन्म हुआ है, यहीं वह पले-बढ़े और शिक्षित हुए हैं।
यहां पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान जब तिवारी से खेर की टिप्पणी पर पूछा गया, तो उन्होंने भाजपा नेताओं का मुंह बंद करने के लिए उन्हें (खेर का) धन्यवाद किया, जो उन्हें बाहरी व्यक्ति बता रहे थे। बावजूद इसके कि वह यहीं पर पैदा हुए, यहीं पले-बढ़े हैं, उनकी शिक्षा यहीं हुई है और यहीं उनके पिता प्रो. विश्वनाथ तिवारी देश की एकता और अखंडता तथा पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की रक्षा के लिए शहीद हुए थे।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह अलग कहानी है कि जो लोग उन्हें बाहरी बता रहे थे, वे खुद को बाहरी मानते हैं, क्योंकि वे अमृतसर से आते हैं।  वह संजय टंडन का जिक्र कर रहे थे, जो अमृतसर से हैं और वहीं पैदा हुए और वहीं पले-बढ़े हैं।  हालांकि उन्होंने इसे कभी मुद्दा नहीं बनाया, क्योंकि उनका दृढ़ विश्वास है कि कोई भी, कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ के बारे में विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए पांच साल और मांगने को लेकर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की आलोचना की।  जिस पर उन्होंने पूछा कि जो काम आप दस साल में नहीं कर सके, उसे पांच साल में कैसे करोगे?  उन्होंने कहा कि लोगों का वोट पाने के बाद उनकी समस्याओं को हल करने के लिए इच्छाशक्ति और इरादे की जरूरत होती है।
तिवारी ने नड्डा से कहा कि आप कुछ लोगों को कभी-कभी, कुछ लोगों को हर समय धोखा दे सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय धोखा नहीं दे सकते। उनका अगर ऐसा करने का कोई ईमानदार इरादा होता, तो आदर्श रूप से पांच महीने भी नहीं लगने चाहिए थे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अब एक महीने से भी कम समय की बात है, जब केंद्र में भाजपा की जगह इंडिया की सरकार आएगी और तब लगभग छह महीने महीनों में चंडीगढ़ के लोगों को फर्क महसूस होने लगेगा कि सेवा करने के सच्चे इरादे वास्तव में क्या मायने रखते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, एंडेवर, थार सब कुछ 26 साल के अनुराग द्विवेदी का जब्त : इस लड़के की कमाई की कहानी जान लीजिए

नई दिल्ली : महज 26 साल की उम्र में बैटिंग ऐप्स और टेलीग्राम चैनल्स के जरिए ऑनलइन क्रिकेट प्रिडिक्शन कर बेशुमार पैसे कमाने वाला उन्नाव का अनुराग द्विवेदी ED के शिकंजे में है। अनुराग...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से नंगल रोड मार्ग की खस्ता हालत को लेकर लेबर पार्टी ने जताया रोष

गढ़शंकर, 6 सितम्बर गढ़शंकर से नंगल रोड मार्ग की खस्ता हालत को लेकर लेबर पार्टी के अध्यक्ष जयगोपाल धीमान तथा जसविन्द्र कुमार ने मार्ग की दयनीय हालत को लेकर सडक़ का दौरा करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल का शीशमहल बनेगा म्यूजियम ?… भाजपा के इस दावे के बाद सदमे में आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद भी दिल्ली में कमल खिला दिया है. इस बार बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। जीत की हैट्रिक लगाने वाले अरविंद...
Translate »
error: Content is protected !!