चंडीगढ़ के स्ट्रीट वेंडरों ने प्रशासन को सौंपा मांग पत्र, सर्वे और वेंडिंग जोन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग

by

पुनीत महाजन I चंडीगढ़, 1 जून :  फुटपाथ, साइकिल एवं रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन (रजि. 214), चंडीगढ़ ने स्ट्रीट वेंडरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव को एक मांग पत्र सौंपा। यूनियन ने प्रशासन से आग्रह किया कि स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं स्ट्रीट वेंडिंग विनियमन) अधिनियम, 2014 के प्रावधानों के अनुसार वेंडरों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
यूनियन के प्रधान राम मिलन गौड़ ने बताया कि शहर में स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे हुए लगभग 10 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, जबकि अधिनियम के अनुसार प्रत्येक पांच वर्ष बाद नया सर्वे कराया जाना आवश्यक है। इसलिए प्रशासन से जल्द से जल्द नया सर्वे कराने की मांग की गई है।
मांग पत्र में कहा गया है कि जिन स्ट्रीट वेंडरों के लाइसेंस बन चुके हैं, उन्हें उनकी सहमति से उचित वेंडिंग जोन आवंटित किए जाएं। इसके अलावा शहर के ऐसे वेंडिंग जोन जो वर्तमान में प्रभावी नहीं हैं, उन्हें समाप्त कर वेंडरों की सहमति से नए वेंडिंग जोन विकसित किए जाएं।
यूनियन ने वेंडिंग जोनों में बिजली, पानी, शौचालय और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई है, ताकि स्ट्रीट वेंडर सम्मानजनक तरीके से अपना रोजगार चला सकें।
मांग पत्र में उन वेंडरों के लिए भी राहत की मांग की गई है जो जीआईएस/जीआरडीआरसी सर्वे से वंचित रह गए थे, लेकिन उनके पास यूनियन द्वारा जारी पहचान पत्र एवं चालान मौजूद हैं। ऐसे वेंडरों का पुनः सर्वे कर उन्हें लाइसेंस जारी करने की मांग की गई है।
यूनियन ने वेंडिंग जोनों में किसान मंडियों के संचालन पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे रेहड़ी-फड़ी वालों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष बढ़ाई जाने वाली फीस को समाप्त कर केवल पांच वर्ष बाद कार्ड नवीनीकरण के समय ही शुल्क वृद्धि लागू करने की मांग की गई है।
एक अन्य महत्वपूर्ण मांग के तहत यूनियन ने सभी पंजीकृत वेंडरों की रेहड़ियों को आधिकारिक पहचान चिह्न लगाने की मांग की, ताकि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान पंजीकृत वेंडरों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों के अधिकारों और आजीविका की सुरक्षा के लिए प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप करना चाहिए तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।
इस अवसर पर यूनियन के प्रधान राम मिलन गौड़, टी.वी.सी. सदस्य मुकेश गिरी, सेक्टर-41 राधे मार्केट के प्रधान नवनीत चावला तथा महासचिव मधुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी

घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर),...
article-image
पंजाब

मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए जगदीश जस्सल ने कहा इससे साबित होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी

आदमपुर : भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा आदमपुर क्षेत्र के संयोजक जगदीश कुमार जस्सल ने मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने बीती रात मनोरंजन कालिया के घर पर हुए...
article-image
पंजाब

ऐलगरां सुआं नदी पर बने अरजी पुल की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर आनंदगढ़ साहिब किले के मुख्य प्रबंधक बाबा सुच्चा सिंह और बाबा सतनाम सिंह जी की देखरेख में किया जा रहा – दलजीत सिंह बैंस

नूरपुरबेदी : नूरपुरबेदी-नंगल मुख्य मार्ग पर गांव ऐलगरां सुआं नदी पर बने अरजी पुल की मरम्मत का काम आनंदगढ़ साहिब किले के मुख्य प्रबंधक बाबा सुच्चा सिंह और बाबा सतनाम सिंह जी की देखरेख...
हिमाचल प्रदेश

जन शिक्षण संस्थान ने 1800 लाभार्थियों के लक्ष्य में से 1671 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने बांटे जन शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की – जयराम ठाकुर एएम नाथ।मंडी :   कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन...
Translate »
error: Content is protected !!