चंडीगढ़ में 5 मरले के घर में रहने वाले रख सकेंगे सिर्फ एक कुत्ता : सार्वजनिक स्थल पर शाैच किया, 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा…चंडीगढ़ में अगर आप रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में रहते हैं तो आप के लिए यह खबर जरूरी है । चंडीगढ़ में खतरनाक नस्ल के कुत्ते अमेरिकन बुल डॉग, पिटबुल सहित कई नस्ल के डॉग को पालने पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम ने घर के साइज के हिसाब से कुत्तों को पालने की संख्या भी तय की। नगर निगम ने घर के आकार के अनुसार कुत्तों की अधिकतम संख्या भी तय कर दी है। पांच मरला तक के घर में सिर्फ एक कुत्ता रखा जा सकता है, लेकिन अगर पांच मरला के घर में तीन मंजिल हैं और हर मंजिल पर अलग परिवार रहता है, तो प्रत्येक परिवार एक-एक कुत्ता रख सकता है। दस मरला तक के घर में दो कुत्ते, बारह मरला तक के घर में तीन कुत्ते और एक कनाल तक के घर में चार कुत्ते पाले जा सकते हैं।

अलग-अलग मंजिलों पर रहने वाले हर परिवार को अपनी सीमा के अनुसार अलग रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कुत्ते के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर निगम की टीम घर जाकर सबूत जुटाएगी और शिकायत सही पाई जाने पर कुत्ता जब्त किया जा सकता है और मालिक पर एनिमल क्रुएल्टी एक्ट के तहत मुकदमा और जुर्माना लगाया जा सकता है। प्रशासन ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है। इनमें सुखना लेक, रोज गार्डन, शांति कुंज, लेजर वैली, मिनी रोज गार्डन, टेरेस गार्डन, शिवालिक गार्डन, बोटेनिकल गार्डन तथा नगर निगम द्वारा अधिसूचित सभी पार्क और सार्वजनिक जगहें शामिल हैं। नए नियमों के तहत बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता रखने, गंदगी फैलाने और कहीं भी खाना डालने पर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना देना होगा। सुखना लेक, रोज गार्डन, शांति कुंज सहित कई स्थानों पर कुत्तों को ले जाने पर बैन है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. मोहम्म्द जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : पूर्व सांसद खन्ना

महर्षि भृगु वेद विद्यालय में डॉ. बाली ने मनाया जन्मदिन, खन्ना ने श्रीराम मंदिर का चित्र देकर किया सम्मानित होशियारपुर 2 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के बीत इलाके के पहाड़ियों को निगल गया खनन माफिया : निमिषा मेहता

खनन माफिया बेलगाम, गांववासियों की शिकायत के बावजूद नही हो रही कोई कार्यवाही ; निमिषा मेहता। गढ़शंकर, 26 सितंबर :गढ़शंकर के बीत इलाके की जिले रोपड़ के साथ लगती पहाड़ियों में हो रही अवैध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित :

 सोलन :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत लक्षित वर्गों के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित बनाने के लिए सभी विभागों को...
article-image
पंजाब

निहंगों के धरने में हंगामा, रेकी के शक में युवक को पीटा घायल को छुड़ाने पहुंची पुलिस से खींचतान, महिला SHO से बदसलूकी का आरोप

अमृतसर। अमृतसर में शुक्रवार रात दो निहंग गुटों के बीच विवाद के दौरान एक निहंग सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। झबाल रोड पर धरने पर बैठे निहंग सिंहों ने मेजर...
Translate »
error: Content is protected !!