चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर : हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाए फ्लैट्स के दाम, जानिए नई स्कीम

by

चंडीगढ़  में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर 53 में प्रस्तावित नई हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स की कीमतों में बड़ा इजाफा करने का निर्णय लिया है।

चंडीगढ़ में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर 53 में प्रस्तावित नई हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स की कीमतों में बड़ा इजाफा करने का निर्णय लिया है।

अब 3 बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 40% बढ़कर ₹2.30 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि पहले इसकी कीमत ₹1.65 करोड़ थी।

-बढ़ती मांग ने दी स्कीम को रफ्तार

CHB की नई स्कीम में कुल 372 फ्लैट शामिल होंगे, जिनमें 192 HIG, 100 MIG और 80 EWS श्रेणी के फ्लैट प्रस्तावित हैं। हाल ही में फरवरी और मार्च में किए गए सर्वे में लगभग 7,468 लोगों ने रुचि दिखाई, जिसमें से 5,081 लोगों ने केवल 3 बीएचके फ्लैट के लिए आवेदन किया। सर्वे से स्पष्ट है कि लोगों की प्राथमिकता उच्च आय वर्ग (HIG) फ्लैट्स की ओर अधिक है करीब 68% लोगों ने इन्हीं को पसंद किया।

-पिछली स्कीम हुई थी असफल

गौरतलब है कि 2020 में जब फ्लैट्स के दाम घटाए गए थे, तब केवल 148 आवेदन मिले थे, जिससे स्कीम को रद्द करना पड़ा था। लेकिन अब प्रॉपर्टी बाजार में रुझान बदला है और हाल ही में हुई खाली फ्लैट्स की नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बदली हुई मांग को देखते हुए CHB ने मई 2023 में नए फ्लैट निर्माण के लिए हरी झंडी दी थी।

-प्रशासन की मंजूरी का इंतजार

हालांकि, अगस्त 2023 में तत्कालीन यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस योजना को जरूरी न मानते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी, जिससे लगभग ₹200 करोड़ के टेंडर रद्द करने पड़े थे। CHB की आखिरी आवासीय योजना 2016 में सेक्टर 51 में निकाली गई थी।

-नई दरें अप्रैल 2025 से प्रभावी

यह बढ़ोतरी शहर में 1 अप्रैल से लागू किए गए नए कलेक्टर रेट्स के आधार पर प्रस्तावित की गई है। हाउसिंग बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार:

3 BHK HIG फ्लैट: ₹1.65 करोड़ → ₹2.30 करोड़

2 BHK MIG फ्लैट: ₹1.40 करोड़ → ₹1.97 करोड़

EWS फ्लैट: ₹55 लाख → ₹74 लाख

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने ढल्ली क्षेत्र का दौरा कर चौक के आसपास सड़क को चौड़ा करने की संभावनाओं को तलाशने हेतु निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं विस्तृत जांच की

शिमला 29 जनवरी : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज ढल्ली चौक में सड़क को चौड़ा करने की संभावनाओं के दृष्टिगत क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में विभिन्न पहलुओं विस्तृत जांच की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइसेज पार्क के बन जाने से बादल जाएगी हिमाचल की तस्वीर : जयराम ठाकुर

उद्योगमंत्री कह रहे हैं जो करना है जल्दी करना और मुख्यमंत्री कहते हैं अपनी शर्तों पर करेंगे काम मेडिकल डिवाइसेज और बल्क ड्रग पार्क प्रधानमंत्री का बड़ा विजन और हिमाचल की बड़ी उपलब्धि एएम...
article-image
पंजाब

गऊशाला बाजार होलसेल मार्किट की ओर से आयोजित समागम में कैबिनेट मंत्री जिंपा ने की शिरकत : व्यापारी वर्ग समाज का अहम हिस्सा: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 29 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का अहम अंग है और देश व प्रदेश की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!