चंडीगढ़ में हथियारों और RDX के साथ 2 लोग गिरफ्तार, स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रखने का आदेश

by

चंडीगढ़ । भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच चंडीगढ़ से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने की खबर सामने आई है। चंडीगढ़ पुलिस ने दो आतंकवादियों को आरडीएक्स जैसे घातक विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है।

इन आतंकियों को चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित जीरी मंडी के पास जंगल से पकड़ा गया। शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि दोनों एक बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

पुलिस थाना था संभावित टारगेट

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आतंकवादी हैप्पी पसिया गिरोह से जुड़े हुए हैं और इनका इरादा किसी बड़े विस्फोट को अंजाम देना था। संभावित टारगेट चंडीगढ़ या पंजाब का कोई पुलिस थाना या भीड़भाड़ वाला क्षेत्र हो सकता था। पूछताछ में सामने आया है कि मास्टरमाइंड का एक आदेश मिलते ही दोनों आतंकियों को हमला करना था।

चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

घटना के बाद पूरे चंडीगढ़ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी इमारतों, अस्पतालों और परिवहन हब्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बिजली विभाग को भी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को 25% बेड आपातकालीन स्थिति के लिए आरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चेतावनी सायरन लगाने के निर्देश भी जारी हुए हैं। इसके अलावा, चंडीगढ़ के सभी स्कूलों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

भारत-पाक तनाव चरम पर

बता दें कि गुरुवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और सीमावर्ती इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। जवाब में भारत ने लाहौर और इस्लामाबाद में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। दोनों देशों के बीच हालात युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं, और ऐसे में आतंकी घटनाओं का इनपुट प्रशासन के लिए और भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

सभी स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रखने का आदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चंडीगढ़ में सभी स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी अगले आदेश तक बंद कर दिए गए है। यूनिवर्सिटी ने अपनी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी है। ब्लैकआउट आज पूरी रात तक रहेगा।

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने पंजाब के जालंधर, अमृतसर और पठानकोट में हमला कर दिया है। जालंधर, चंडीगढ़ और पठानकोट में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है। जालंधर के सूरानस्सी इलाके में एक ड्रोन मार गिराने की सूचना है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी बंद है।

पंचकूला में भी बंद रहेंगे स्कूल

वर्तमान हालात को देखते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पंचकूला जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को सोमवार तक के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि आपात स्थिति के मद्देनजर सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को सोमवार तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

मोबाइल किसने कहा कि सारी अलर्ट रहें और जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं का पालन करें और सतर्कता बरतें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के जन्म दिवस पर समागम का आयोजन

 गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के 130 वें जन्म दिवस के अवसर पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक, राजनीतिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को...
पंजाब

Ex-MP Avinash Rai Khanna Seeks

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna has strongly condemned the abduction, forced religious conversion, and sexual assault of a minor Hindu girl in Pakistan. Expressing deep concern, Khanna has written...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 14 जुलाई : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!