चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के “युवा पुरस्कार–2024” के लिए हरलीन कौर चयनित

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 20 मई : चंडीगढ़ साहित्य अकेडमी  ने हरलीन कौर  को उनकी अंग्रेज़ी कविता संग्रह “Eternal Whispers: Songs of the Soul” के लिए प्रतिष्ठित “युवा पुरस्कार–2024” हेतु चयनित किया है। हरलीन कौर वर्तमान में पंजाब इंजिनीरिंग कालेज में बी.टेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।
यह सम्मान 22 मई 2026 को शाम 5:00 बजे सेक्टर-36ए स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज में आयोजित चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के वार्षिक सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह में गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
हरलीन कौर, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की कंप्यूटर शाखा के डाटा सेंटर में कार्यरत सुपरीटेंडेंट ग्रेड-2 श्री भूपिंदर सिंह की पुत्री हैं। कम उम्र में ही उन्होंने साहित्य, शिक्षा और रचनात्मकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
उनकी दूसरी प्रकाशित पुस्तक “The Game of Revenge”, जो जुलाई 2025 में प्रकाशित एक क्राइम थ्रिलर उपन्यास-इन-वर्स है, को भी चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा “ग्रांट-इन-एड” के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान 23 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे सेक्टर-38सी स्थित रानी लक्ष्मी बाई भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर रतन मुख्य अतिथि होंगे।
हरलीन कौर शिक्षा और साहित्य दोनों क्षेत्रों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वह वर्तमान में PEC चंडीगढ़ से बी.टेक सीएसई के साथ-साथ आईआईटी मदरास से डाटा साइंस एंड एप्लीकेशंस में बीएस डिग्री भी कर रही हैं और दोनों पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड बनाए हुए हैं।
उनकी प्रकाशित पुस्तकों में शामिल हैं:
Eternal Whispers: Songs of the Soul (जुलाई 2024) – कविता संग्रह
The Game of Revenge (जुलाई 2025) – क्राइम थ्रिलर उपन्यास-इन-वर्स
हरलीन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने Chandigarh Literary Society द्वारा आयोजित वार्षिक कविता प्रतियोगिता में लगातार दो वर्षों तक पुरस्कार प्राप्त किए, जिसमें वर्ष 2024 में द्वितीय और 2025 में तृतीय स्थान हासिल किया।
उनकी अन्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं:
PECfest Poetry Competition 2024 में प्रथम पुरस्कार
Government Museum & Art Gallery Chandigarh की KALAMAY Poetry Competition 2025 में तृतीय पुरस्कार
LitFest 2025, PEC में द्वितीय रनर-अप
IIT Ropar के Bidvertise Event 2024 में प्रथम स्थान
इसके अलावा उन्हें वर्ष 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक और साहित्यिक उपलब्धियों के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा “Certificate of Academic Laurels” से सम्मानित किया गया। वहीं पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा लगातार दो शैक्षणिक वर्षों 2024-25 और 2025-26 में “Certificate of Achievement” भी प्रदान किया गया।
शैक्षणिक रूप से हरलीन ने वर्ष 2022 में कक्षा दसवीं में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ट्राइसिटी में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था।
साहित्य और शिक्षा के अलावा वह IIT Madras के Poetry Club “Alfaaz” की सचिव भी हैं तथा IIT Ropar एवं iHub@Awadh द्वारा आयोजित “Joy of Computing Workshop” में मेंटर और टीचिंग असिस्टेंट के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। वह कोडिंग, रचनात्मक लेखन और विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं।
हरलीन कौर की उपलब्धियां उन्हें चंडीगढ़ का गौरव और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

लुटेरों ने ज्वेलर की गोली मारी, मौत : दिनदहाड़े लुटेरे सामान लेकर फरार

मोगा : मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान...
article-image
पंजाब

Sadbhavna Diwas observed at Lamrin

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 21 : Lamrin Tech Skills University Punjab observed Sadbhavna Diwas to uphold the values of communal harmony, peace, national integration, and goodwill among citizens. On this occasion, Ms. Ratan Kaur, Assistant Director,...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड कैंसर केयर की ओर से गाँव मुखलियाना के गुरुद्वारा अंगीठा साहिब में निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्ण ब्रह्म ज्ञानी 108 संत बाबा उदय सिंह जी गुरुद्वारा अंगीठा साहिब जी की प्रबंधक कमेटी के आशीर्वाद से, गाँव मुखलियाना की समूह ग्राम पंचायत, प्रवासी भारतीयो के सहयोग और जसवीर सिंह...
article-image
पंजाब

मेरा घर मेरे नाम : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने होशियारपुर जिले में ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना का किया शुभारंभ

– जिले में लाल लकीर में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक पाने का मार्ग प्रशस्त हुआ – ड्रोन के इस्तेमाल से पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और तकनीकी तरीके से दिया जाएगा अंजाम...
Translate »
error: Content is protected !!