चंडीगढ़ सेक्टर-49D में ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ी झाड़ियां में लगी आग, बड़ा हादसा टला

by

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू…….

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ के सेक्टर-49D स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाउस नंबर 2896 के सामने, वीटा मिल्क बूथ के नजदीक लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर के नीचे द सुखी झाड़ियां में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में अधिक लोड होने के कारण स्पार्किंग हुई, जिसके बाद जोरदार पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी और आग भड़क उठी।
घटना के समय ट्रांसफॉर्मर के नीचे कई वाहन खड़े थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए हाथों से आग बुझाने का प्रयास किया और शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाया। लोगों की सतर्कता और बहादुरी के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तथा बिजली विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। साथ में फायर ब्रिगेड गाड़ी भी मौके पर आ गई क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मरों के आसपास वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाई जाए और बिजली व्यवस्था की नियमित जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों और अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान हो सकता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी समविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया

राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या पर पहाड़ी बोली में विशेष प्रार्थना सभा किया आयोजन बीबीएन, 24 जनवरी : नालागढ़ के बारियां स्थित राज्य लक्ष्मी समविद् गुरूकूलम सैनिक स्कूल में हिमाचल पूर्ण राज्य की पूर्व...
article-image
पंजाब

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद मनीष तिवारी; हल्के से जुड़े मुद्दों को उठाया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद मनीष तिवारी; हल्के से जुड़े मुद्दों को उठाय रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...
article-image
पंजाब

जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकला और इनाम की राशि एक लाख से बनाएगे गांव में गली  

राकेश शोरी लाटरी एजेंसी गढ़शंकर से राजश्री लाटरी की खरीदी थी टिकट गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकलने पर गांव में गली पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीवॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में अजोली स्कूल रहा विजयी : सत्ती ने नंगड़ा में अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

ऊना :12 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ां में तीन दिवसीय अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस जोनल लेवल टूर्नामेंट में 31...
Translate »
error: Content is protected !!