चंदूमाजरा की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर मांगा जवाब

by

चंडीगढ़। जस्टिस राजमोहन सिंह ने चंदूमाजरा की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 23 नवंबर तक जवाब मांगा है। बता दें कि पंजाब के पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा पर चंडीगढ़ में 8 अगस्त 2020 को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई थी। चंदूमाजरा ने लॉकडाउन के दौरान दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। गौरतलब है कि 8 अगस्त 2020 को जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में धारा-144 लगाते हुए 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई थी। उसी दिन कई अकाली नेताओं ने गोल्फ क्लब के पास धरना दिया था। इसी कारण चंदूमाजरा समेत अन्य कई आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा-188 के तहत केस दर्ज किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

फगवाड़ा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन छठ पूजा के दुकान फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाए: रमाशंकर/राजीव 

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :   छठ पूजा आस्था का महापर्व है और अब ये पूजा पुरे विश्व में पवित्रता के साथ मनाया जाता है इनके पूजन में पवित्रता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान...
article-image
पंजाब

फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन…हिमाचल-पंजाब में छापेमारी, 2300 करोड़ की ठगी का खुलासा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय की शिमला यूनिट ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी आधारित पोंजी और मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 13 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश और...
article-image
पंजाब

रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खोलने की मांग को लेकर लोगों का धरना जारी

गांवों की पंचायतों ने कहा कि अगर जल्द रेलवे फाटक ना खोला गया तो 13 फरवरी को किया जाएगा चक्का जाम गढ़शंकर : गढ़शंकर से होकर गुजरती नवांशहर-जेजों रेल लाइन पर रेलवे द्वारा करीब...
पंजाब

24 घंटे में खोजा चिल्ड्रन होम से गए दोनों बच्चों को जिला पुलिस ने , चिल्ड्रन होम के किया हवाले: एसएसपी

होशियारपुर: एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि होशियारपुर के राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम से 31 मई को गए दो बच्चों को जिला पुलिस ने तकनीकी व प्रोफेशल तरीके से जांच कर...
Translate »
error: Content is protected !!