चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा : उरेई-सांबरा मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की जान गई, दो गंभीर घायल

by

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उरेई-सांबरा मार्ग पर उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से कई फीट नीचे घटोर नाले में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चालक और दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नाले से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा सड़क हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके : डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करेंसी का घोटाला छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा बताया मामला

शिमला : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके हैं।  क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में दो आरोपी स्वीकार कर चुके हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समरहिल हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

शिमला 20 अगस्त – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने आज यहां समरहिल के शिव बावड़ी हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर गोहर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर – ADC निवेदिता नेगी

मंडी, 16 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस आज कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया : सुंदर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली

कुल्लू 26 जनवरी :  पुलिस के उप निरीक्षक रूपलाल ने भव्य परेड़ का नेतृत्व किया। भव्य मार्चपास्ट में जिला पुलिस पुरुष व महिला , भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, गृह रक्षा, एनसीसी आर्मी व...
Translate »
error: Content is protected !!