चंबा-भरमौर मार्ग बहाली में लगेगा 10 दिन का वक्त : कुलदीप सिंह पठानिया

by

पठानियाबोले, आपदा से ज़िला में करीब 1100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है

कहा, मणिमहेश यात्रा में फंसे करीब 10 हज़ार श्रद्धालु निकाले जा चुके हैं

एएम नाथ। शिमला :  भारी बारिश से जिला चंबा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में प्रभावित इलाक़े का दौरा कर वापस शिमला लौटे हैं। उन्होंने कहा कि अभी चंबा से भरमौर की सड़क को जोड़ने में लंबा वक़्त लगेगा। अगर मौसम ठीक रहा, तो तब भी इसमें करीब दस दिन का वक़्त लग सकता है। उन्होंने बताया कि चंबा जिला में करीब 1100 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुक़सान हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला में कई लोग भूमिहीन हो गए हैं। ऐसे में प्रभावितों तक राहत पहुंचाना एक बड़ी चुनौती होगा। इसके लिए उन्होंने सांसदों से बात कर केंद्र सरकार की ओर से कानूनों और नियमों में ढील देने का आग्रह किया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मणिमहेश यात्रा में करीब 15 हज़ार श्रद्धालु फंस गए थे। इनमें 10 हज़ार श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया गया है। करीब पांच हज़ार श्रद्धालु ऐसे हैं, जो विभिन्न कारणों से निकाले नहीं जा सके हैं। इनमें कुछ लोग बीमार हैं, तो कुछ उम्रदराज़ हैं। ऐसे में सड़क मार्ग बहाल होने के बाद इन्हें भरमौर से चंबा होकर सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले कई दिनों तक मौसम ख़राब रहने का पूर्वानुमान है। यह भी रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 आईएएस अधिकारियों का तबादला – एक एचएएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि एक एचएएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई : जब अपनी बहन बेटी की बात आती है तो अभद्र टिप्पणी करते – कंगना रनौत

कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई है। इटालियन लोगों की गुलामी करने से इनको कोई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनावों के साथ 9 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होते : तो केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ,प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनेगी : जयराम ठाकुर

हिमाचल से लोक सभा और विधान सभा उपचुनाव की सभी सीटें जीतेगी भाजपा,  देश को सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर है भरोसा, झूठ बोलना कांग्रेस की पॉलिसी एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘पहाड़ों की रानी’ शिमला पर केंद्रित यह पुस्तकें शिमला इन्वेस्टिगेटर्स सिरीज़ का हिस्सा : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया तीन पुस्तकों का विमोचन

शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रसिद्ध लेखिका मीनाक्षी चौधरी और प्रतिभाशाली युवाओं गौरी चौहान (12 वर्ष), अथर्व वत्स (14 वर्ष) और सिरिशा चौहान (19 वर्ष) के सहयोग से लिखी गई...
Translate »
error: Content is protected !!