चंबा में महिला पर चाकू से हमला… नकाबपोश हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

by

एएम नाथ। चंबा : चंबा शहर में रविवार शाम एक महिला पर चाकू से हमला किए जाने की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना चामुंडा माता मंदिर के ठीक नीचे की बताई जा रही है, जहां ड्यूटी से लौट रही शहर की एक महिला को मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर दिया।
पीड़ित महिला के अनुसार घटना शाम करीब 5:20 बजे हुई। महिला ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। इनमें से पीछे बैठे नकाबपोश व्यक्ति ने अचानक उस पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। हमले में महिला के बाजू पर चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया।
महिला ने बताया कि उसकी ओर से केवल मोटरसाइकिल सवारों को गलत तरीके से ओवरटेक करने को लेकर टोका गया था। इसी बात को लेकर उसके साथ यह वारदात हुई। अचानक हुए हमले के कारण महिला सदमे में है।
घटना की सूचना चंबा सिटी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस से मांग की जा रही है कि सुराड़ा मोहल्ला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मोहल्ला खरुड़ा निवासी ज्योति शर्मा ने कहा कि शहर में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड बस सुविधा का किया शुभारंभ : बैजनाथ में 18 करोड़ से बन रहा बस अड्डा: किशोरी लाल

बैजनाथ, 7 सितम्बर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ में 18 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस अड्डे एवं वर्कशॉप का निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में मनाया स्वतन्त्रता दिवस

सन्तोषगढ़ : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई  सन्तोषगढ़ में आज वड़े हर्षाेल्लास के साथ स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर हिम गौरव आई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अपूर्व देवगन ने ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत का किया निरीक्षण :

चंबा, 24 नवंबर : डीसी अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चुवाड़ी जोत का प्रवास कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिहाज से उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की समीक्षा...
हिमाचल प्रदेश

हवा में दूसरा फायर ,छर्रे चचेरे भाई के कंधों पर , हालत खतरे से बाहर : बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में फायर

देहरा : ग्राम पंचायत लग बलियाना में सोमवार रात को बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में दूसरा फायर करते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और छर्रे...
Translate »
error: Content is protected !!