चक फूलू गांव के लोगों ने गाडी की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण गढ़शंकर चंडीगढ़ सड़क पर यातायात जाम किया

by
गढ़शंकर, 8 सितंबर  : गढ़शंकर चंडीगढ़  मुख्य मार्ग पर स्थित चक फूलू गांव में गगांववासियों ने एक युवक के गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद कथित दोषियों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई न करने के विरोध में चंडीगढ़ – गढ़शंकर सड़क जाम कर दी। इसके चलते मुख्य मार्ग पर यातायात लंबे समय तक बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भी असुविधा हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए गाड़ी मालक इंदरप्रीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह ने बताया कि उनका वाहन संख्या पी.बी. 24 ई. 8969 राजा साहिब वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए लगाया था। 3 सितंबर की रात को उन्होंने हर दिन की तरह गुरुद्वारा साहिब के पास अपना वाहन खड़ा किया और घर चले गए। रात करीब 11:30 बजे उन्हें पता चला कि किसी ने उनके वाहन की खिड़कियां तोड़ दी हैं। जब वे वहां गए तो देखा कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। इस संबंध में उन्होंने समुंदडा पुलिस चौकी को सूचित किया और सीसीटीवी कैमरों में कैद वाहन में तोड़फोड़ करने वाले युवकों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी गई। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने उक्त उपद्रवियों के खिलाफ कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण ग्रामीणों और अन्य वाहनों के चालकों ने विरोध में मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस अवसर पर एएसआई राजकुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि वाहन में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ चलेगा केस सीबीआई की विशेष कोर्ट में : 4 साल पुराना , 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप मामला

चंडीगढ़ , 21 मार्च : चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर जसविंदर कौर के खिलाफ लगभग 4 साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में केस चलेगा। आरोपी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर पर 5 लाख...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
पंजाब

मावां धियां सतिकार योजना” के नाम पर आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को परेशान करने और हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू)

चंडीगढ़ : आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सोशल सिक्योरिटी, वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल से मुलाकात कर राज्य भर की आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गए ऑफलाइन भाजपा सदस्यता अभियान सम्बन्धी प्रदेश प्रभारी को सौंपी रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान में लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा : खन्ना होशियारपुर, 11 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में...
Translate »
error: Content is protected !!