चब्बेवाल उपचुनाव : नोडल अधिकारियों के साथ ADC राहुल चाबा की ओर से बैठक

by
होशियारपुर, 18 अक्टूबर :  विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के संबंध में आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने चुनाव प्रक्रिया के लिए तैनात विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जाए।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि  चुनाव से संबंधित तैयारियां और प्रबंध समय पर मुकम्मल कर यक़ीनी बनाए जाए ताकि पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आचार संहिता का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र रूप से संपन्न हो सके।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए नोडल अधिकारियों की देखरेख में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। इन कमेटियों और टीमों में मैनपावर प्रबंधन, ईवीएम/वीवीपैट प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, एमसीसी, खर्च नियंत्रक, कानून व्यवस्था और जिला सुरक्षा योजना, मतपत्रों की छपाई, मीडिया कम्युनिकेशन, कंप्यूटरीकरण, स्वीप, हेल्पलाइन और शिकायत निवारण, कंट्रोल रूम, एसएमएस मॉनिटरिंग, वेब कास्टिंग, आईसीटी एप्लिकेशंस, वोटर हेल्पलाइन, एक्साइज, रोजाना रिपोर्टिंग, चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए मतपत्र जारी करने, सिंगल विंडो, मंजूरी सेल, माइक्रो ऑब्जर्वर, डिस्पैच सेंटर, स्ट्रॉन्ग रूम, काउंटिंग सेंटर, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय, पोलिंग वेलफेयर, पीडब्ल्यूडी, ईटीपीबीएस, जिला चुनाव प्रबंधन योजना, वीडियो कॉन्फ्रेंस, टेलीकॉम, इंटरनेट, मतदाता सूची, सी-विजिल, आयकर, ड्रग कंट्रोलर और ऑब्जर्वर शामिल हैं।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा और 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की तिथि 30 अक्टूबर 2024 है। नामांकन पत्र अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अफसर के जिला प्रबंधकीय काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में निर्धारित दिनों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में कुल 205 पोलिंग स्टेशन हैं और मतदाताओं की संख्या 1,59,141 है, जिसमें 83,544 पुरुष, 75,593 महिलाएं, 4 ट्रांसजेंडर, 21 एनआरआई और 601 सर्विस वोटर शामिल हैं।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार, एसपी नवनीत कौर गिल, नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर संदीप तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 पिस्तौल बरामद : आतंकी लखबीर और रिंदा के तीन साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़  : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आतंकवादी लकबीर लांडा और हरविंदर रिंदा के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जा रहा...
पंजाब

आइलेट्स सैंटरों की खोलने की 30 जून तक दी गई छूट,शर्तों सहित

कोविड की कम से कम एक डोज लेने वालेे अध्यापकों, स्टाफ व विद्यार्थियों वाले आइलेट्स सैंटरों को दी गई है खोलने की आज्ञा होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से शर्तों...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लोगों के समर्थन से अकाली-बसपा गठबंधन जीतेगा: भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त प्रत्याशी ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां को क्षेत्र के हर गांव के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की पहली ‘स्मार्ट विधानसभा’ बनेगी हरोली – हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण :  मुकेश अग्निहोत्री रोहित भदसाली। ऊना, 1 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!