चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी : मुख्यमंत्री

by

एएम नाथ। शिमला :  एआइएमएसएस चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत के बाद राज्य सरकार शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला में यह सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यहां बुधवार सांय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आईजीएमसी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल के मरीजों की रोबोटिक सर्जरी के लिए 40 बेड आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश के अस्पतालों में अत्याधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवा रही है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईजीएमसी में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाए। बैठक में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी से जुड़े अनेक अन्य निर्णय भी लिए गए। उन्हांेंने कहा कि केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जरी के अलावा आईजीएमसी में इलेक्टिव सर्जरी भी करेंगे। उन्होंने कहा कि केएनएच प्रशासन रोबोटिक व इलेक्टिव सर्जरी के लिए आईजीएमसी में डॉक्टरों की टीम तैनात करेगा ताकि दोनों जगह महिला रोगियों को सुगम इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में रोबोटिक व इलेक्टिव सर्जरी का तीन माह तक ट्रायल आधार पर प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद समीक्षा कर आगामी बदलाव किए जा सकते हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 25 करोड़ रुपये की लागत से आईजीएमसी में डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जा रही है। कॉलेज प्रशासन को इसके लिए राशि जारी कर दी गई है। इसमें टेस्ट शुरू होने के बाद केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञों को भी महिला रोगियों के उपचार में काफी लाभ होगा।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा राकेश शर्मा तथा कमला नेहरू अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के लिए एसडीएम अधिकृत : मौसम के जारी अलर्ट और वर्तमान स्थिति का करना होगा आकलन

ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने जारी किए आदेश चंबा, 20 जुलाई ज़िला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने जारी मानसून के दृष्टिगत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू- शिक्षा में गुणात्त्मक सुधार के लिए राज्य सरकार उठा रही है अनेक कदम : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला  :   राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्त्मक सुधार लाने के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है। चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण किया जा रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराई कार… तीन युवकों की मौत

फगवाड़ा : जालंधर-गोराया नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ। एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर दूसरी साइड में जाकर टाटा 407 टिपर से जा टकराई। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले पर जश्न मनाने वाला नौशाद बोकारो से गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर खुशी जाहिर करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले मोहम्मद नौशाद को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!