चमियाणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नए पदों को मंजूरी : सुरक्षा और सफाई कर्मियों के 50-50 पद भरे जाएंगे

by

आईजीएमसी शिमला और एआईएमएसएस चमियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पदों का पुनर्वितरण भी होगा

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (एआईएमएसएस), चमियाणा में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के विभिन्न पदों के सृजन एवं भर्ती को मंजूरी प्रदान की है। इस फैसले का उद्देश्य अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को मजबूत करना है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल के विभिन्न विभागों की स्थापना, सुदृढ़ीकरण और युक्तिकरण के लिए नए पदों को मंजूरी देने के साथ-साथ आईजीएमसी शिमला और एआईएमएसएस चमियाणा के कुछ विभागों में पहले से स्वीकृत पदों को स्थानांतरित करने और उनका पुनर्वितरण करने की अनुमति भी दी गई है।

क्रिटिकल केयर और एनेस्थीसिया विभाग में पद स्वीकृत

क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) के एक-एक पद तथा सीनियर रेजिडेंट के तीन पद स्वीकृत किए गए हैं। इसी विभाग के लिए एसोसिएट प्रोफेसर का एक अतिरिक्त पद, असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के दो पद भी मंजूर किए गए हैं।

एनेस्थीसिया विभाग में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पद तथा सीनियर रेजिडेंट के पांच पद स्वीकृत किए गए हैं।

जीआई सर्जरी और रेडियोलॉजी विभाग को मजबूती

सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जीआई सर्जरी) विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के चार पदों को मंजूरी दी गई है।

रेडियो-डायग्नोसिस/रेडियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पद तथा सीनियर रेजिडेंट के आठ पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, डाइटीशियन का एक पद, सीएसएसडी सुपरवाइजर के दो पद और चीफ फार्मासिस्ट का एक पद भी मंजूर किया गया है।

सुरक्षा और सफाई कर्मचारियों के 50-50 पद

सरकार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा कर्मियों के 50, सफाई कर्मचारियों के 50 और वार्ड अटेंडेंट के 50 पद भरने की मंजूरी दी है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पे’आदर्श युवा ग्राम सभा’ का मंचन

ऊना । पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला में आज ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, स्थानीय शासन प्रणाली और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज : दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की करते थे मांग

चब्बेवाल, 24 जुलाई  : विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की मांग करने वाले इंग्लैंड के रहने वाले पति व सास के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने डीएसपी गढ़शंकर के आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में कुलदीप सिंह पठानिया बहुत बेहतर काम कर रहे : ब्लाक कांग्रेस

उम्र के इस दौर में आकर ऐसा व्यवहार होना सामान्य भरमौरी साहब पार्टी के कद्दवर नेता रहे हैं ऐसे में उनकी बौखलाहट स्वाभाविक भटियात में उनका खुद चुनाव लड़ने वाला बयान बेहद बचकाना और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : निर्विरोध निर्वाचित होंगे अनुराग शर्मा! नामांकन के अंतिम क्षणों में सुक्खू ने चला दांव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी पल में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। तीन बजे से चंद मिनट पहले अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!