मां-बेटे के सामने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग : दातर से वार कर काटे बाल

by

रेस्टोरेंट से लौटते समय 7-8 हमलावरों ने किया हमला; कार पर भी चलाईं गोलियां, पीड़ित ने पुरानी रंजिश का लगाया आरोप

लुधियाना। लुधियाना के ढोल्लेवाल इलाके में बुधवार देर रात रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद मां और साढ़े तीन साल के बेटे के साथ लौट रहे एक युवक पर करीब 7 से 8 हमलावरों ने हमला कर दिया। पीड़ित जगजोत सिंह के अनुसार, हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं। इसके बाद दातर और पिस्तौल के बट से भी हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर दातर से वार कर बाल काट दिए। युवक ने किसी तरह कार भगाकर अपनी, मां और बेटे की जान बचाई और सिविल अस्पताल पहुंचा। उसने हमले के पीछे पुरानी रंजिश होने का आरोप लगाया है।

पानी की बोतल लेने कार से उतरा था युवक

जगजोत सिंह ने बताया कि वह बुधवार देर रात अपनी मां मनजीत कौर और साढ़े तीन साल के बेटे के साथ ढोल्लेवाल इलाके में मैगी पॉइंट रेस्टोरेंट गया था। तीनों कार में बैठकर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद वह बेटे के लिए पानी की बोतल लेने और पैसे देने के लिए कार से नीचे उतरा। इसी दौरान पीछे से 7-8 युवक आए और उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने पहले उस पर दो गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच गया। इसके बाद वह भागकर कार में बैठ गया। आरोप है कि हमलावरों ने कार की खिड़की के पास आकर भी गोलियां चलाईं। उस समय उसकी मां और छोटा बेटा कार के अंदर मौजूद थे। गोलीबारी से कार पर भी निशान पड़ गए।

दातर और पिस्तौल के बट से किया हमला

जगजोत ने आरोप लगाया कि कार भगाने की कोशिश के दौरान हमलावरों ने उसकी दस्तार के ऊपर से दातर से वार किए। उसके सिर पर भी कई वार किए गए और पिस्तौल के बट से चोटें पहुंचाई गईं। पीड़ित का दावा है कि हमलावरों ने दातर से उसके बाल काट दिए।

उसने बताया कि वह अमृतधारी है। हमले में उसके सिर पर चोटें आई हैं। उसने लात और आंख के पास गोली के छर्रे लगने की बात भी कही। चोटों की गंभीरता मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इसके बाद वह कार लेकर सीधे सिविल अस्पताल पहुंचा। पीड़ित के अनुसार, कार के अंदर गोलियों के निशान हैं और वहां .45 बोर का एक खाली खोल भी मिला है।

एक साल पहले घर पर हमले का भी आरोप

जगजोत सिंह ने दावा किया कि वह हमलावरों को पहले से जानता है। उसके अनुसार, करीब एक साल पहले भी इन्हीं लोगों ने उसके घर पर आकर हमला किया था और गोलियां चलाई थीं। उसने इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़ते हुए राजनीतिक कारणों से दुश्मनी होने का आरोप लगाया।

पीड़ित ने बताया कि वह पहले कांग्रेस से जुड़ा हुआ था, लेकिन अब किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं है। उसके मुताबिक, वह फिलहाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और एक एनजीओ भी चलाता है। उसने दावा किया कि हमलावर जनता नगर इलाके से संबंधित हैं, जबकि वह मिल्लरगंज का रहने वाला है।

मां बोली- बेटे को बचाने के लिए आगे आई

जगजोत की मां मनजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा पैसे देने और पानी की बोतल लेने के लिए कार से उतरा था। इसी दौरान उन्हें पीछे से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी और उनका बेटा भागकर कार की ओर आया।

उन्होंने बताया कि बेटे के कार में बैठते ही हमलावर खिड़की के पास आकर गोलियां चलाने लगे। बेटे को बचाने के लिए उन्होंने हमलावरों के सामने आने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें भी चोट लगी और उनके चेहरे पर चोट आई।

पुलिस को दी सूचना, जांच के बाद स्पष्ट होंगे तथ्य

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल उपलब्ध जानकारी पीड़ित और उसकी मां के आरोपों पर आधारित है। हमले में शामिल लोगों की पहचान, गोलीबारी की परिस्थितियों और पुरानी रंजिश के दावों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमराली में अवैध शराब फैक्टरी मामले में मुख्य संचालक हरियाणा से गिरफ्तार

रोहित जसवाल। हरोली :  अमराली में स्थित एक फैक्टरी में वर्ष 2024 में अवैध शराब बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना हरोली में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
article-image
पंजाब , समाचार

मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया : नवजोत सिंह सिद्धू गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे

चंडीगढ़ : नवजोत सिंह सिद्धू गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने मूसेवाला के परिवार के साथ मीडिया से बात की।...
article-image
पंजाब

पंजाब में 24,433 पोलिंग स्टेशनों में से 2416 को अब तक संवेदनशील के तौर पर की गई पहचान : मार्च, 2024 तक पंजाब में कुल 2,12,71,246 वोटर हैं और डुप्लिकेट वोट को रोकने के लिए वोटर सूची का विशेष संक्षिप्त संशोधन के दौरान विशेष यत्न किये – सिबिन सी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने सैक्टर 17 स्थित अपने दफ़्तर में लोक सभा मतदान- 2024 की तैयारियों सम्बन्धी प्रैस कान्फ्ऱेंस की। इस मौके पर उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता...
Translate »
error: Content is protected !!