चम्बा की ग्राम पंचायत सनवाल में मनरेगा घोटाला, प्रधान-उपप्रधान सहित 8 पदाधिकारी निलंबित

by

पौधारोपण परियोजना के नाम पर करीब 64 लाख 3 हजार 560 रुपये की राशि के दुरुपयोग का आरोप

भ्रष्टाचार के मामले ने पंचायत व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत सनवाल में सामने आए बड़े भ्रष्टाचार के मामले ने पंचायत व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। मनरेगा मद के तहत किए गए कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पंचायत प्रधान, उपप्रधान और छह वार्ड सदस्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेप्सवाल ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि मनरेगा के अंतर्गत पौधारोपण परियोजना के नाम पर करीब 64 लाख 3 हजार 560 रुपये की राशि का दुरुपयोग किया गया। एसडीएम चुराह द्वारा की गई जांच में पाया गया कि सरकारी धन का उपयोग नियमों और दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए किया गया, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि प्रधान और अन्य पदाधिकारी पद पर बने रहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के तहत चल रही जांच प्रभावित हो सकती है। साथ ही साक्ष्यों को नष्ट करने और सरकारी अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर पंचायत प्रधान मोहन लाल, उपप्रधान और छह वार्ड सदस्यों को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। आदेश में यह भी उल्लेख है कि प्रधान मोहन लाल को इस मामले में 23 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था और वह 14 दिनों से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहे। प्रशासन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में भी पंचायत पदाधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगने के बावजूद 7 जनवरी 2026 तक कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, जबकि 8 जनवरी को दिया गया उत्तर तथ्यों के विपरीत पाया गया। उपायुक्त ने प्रधान और उपप्रधान को निर्देश दिए हैं कि वे पंचायत की मोहर, चल-अचल संपत्ति और सभी दस्तावेज तत्काल पंचायत सचिव को सौंपें। यह कार्रवाई जिले की अन्य पंचायतों के लिए भी एक कड़ा और स्पष्ट संदेश मानी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 ग्राम अधिक वजन के चलते डिसक्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट : फैसले के खिलाफ करेंगे अपील- भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करण भूषण सिंह का बयान

पेरिस ओलंपिक में मेडल की रेस से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट काफी हताश हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें चैंपियंस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी , पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा : प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह

शिमला : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रविवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा जिलाध्यक्षों से लोस चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। पार्टी ने दावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!