चम्बा के कराटे खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज कराटे संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप एवं सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह प्रतियोगिता 15 से 16 नवम्बर 2025 को महाराजा पैलेस, बैजनाथ, जिला कांगड़ा में आयोजित की गई थी। कराटे संघ चम्बा की ओर से कुल 19 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिनमें 8 सीनियर श्रेणी, 7 सब-जूनियर तथा 4 जूनियर श्रेणी के खिलाड़ी थे।
प्रतियोगिता में चम्बा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। इनमें सीनियर श्रेणी से 8, जूनियर से 4 और सब-जूनियर श्रेणी से 6 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
उपायुक्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों तथा कराटे संघ चम्बा को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एरोगेंट और पेशे के काबिल नहीं’..IGMC में मरीज से मारपीट के आरोपी डॉक्टर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा : पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में विवाद फिलहाल, थमा नहीं है. इस मामले में परिजन और अन्य लोग...
article-image
पंजाब

साल 2023 : भ्रष्टाचार के 251 मामलों में 288 आरोपी विजिलेंस ब्यूरो ने किए गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए 2023 में 26 दिसंबर तक कुल 251 ट्रैप मामले, आपराधिक मामले दर्ज किए और 288 सरकारी...
article-image
पंजाब

इंडिया गेट पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बुत लगाए जाएं : सुखबीर बादल

चंडीगढ़ :14 सितम्बर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपील की कि इंडिया गेट पर क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बुत लगाए...
Translate »
error: Content is protected !!