चम्बा जिले में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव : 319 ग्राम पंचायतों के 1793 वार्डों में संपन्न होगा मतदान

by

निर्वाचन प्रक्रिया के लिए 399858 मतदाता पंजीकृत

सफल एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पंचायती राज सामान्य चुनाव–2026 के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मुकेश रेपसवाल आज बचत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि जिले में चुनाव तीन चरणों में आयोजित होंगे। प्रथम चरण 26 मई, द्वितीय चरण 28 मई तथा तृतीय चरण 30 मई को संपन्न होगा। इन चरणों में जिले की कुल 319 ग्राम पंचायतों के 1793 वार्डों में मतदान संपन्न होगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिले के सात विकास खंडों चंबा, भरमौर, भाटियात, मैहला, सलूणी, तीसा और पांगी के अंतर्गत 1019 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 840 सामान्य, 133 संवेदनशील तथा 46 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए 399858 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 196932 महिला तथा 202926 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 7995 नए मतदाता जोड़े गए हैं।
प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 3813 अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों में मतदान दलों के लिए पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया को निर्बाध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जा सके।
पांगी क्षेत्र के लगभग 4500 मीटर तक के दुर्गम क्षेत्र चस्क भटोरी में मतदान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जबकि तीसा विकास खंड के तहत गांव टेपा में 3667 मीटर की ऊंचाई पर मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।
निर्वाचन में वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी भी उल्लेखनीय है, जहां कई मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इसके अतिरिक्त 18 वर्ष आयु वर्ग के 1741 नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि निर्विरोध पंचायतों के गठन के लिए प्रोत्साहन-पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायत को 25 लाख रुपये, पंचायत समिति को 50 लाख रुपये तथा जिला परिषद को 1 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
मुकेश रेपसवाल ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा बिना किसी प्रलोभन के अपनी प्राथमिकताओं के अनुरूप अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी नागरिक निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करें और एक सशक्त एवं पारदर्शी शासन व्यवस्था के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यवस्था का केंद्रबिंदु विद्यार्थी : शिक्षा सचिव राकेश कंवर

स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चम्बा कॉलेज में सम्मेलन आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  सचिव मुख्यमंत्री, शिक्षा, ऊर्जा, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति राकेश कंवर ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार का खुलासा : कमरा नंबर-102 युवती मिली युवती, होटल मालिक तुली व एक महिला को किया गिरफ्तार

सोलन : परवाणू थाना के अंतर्गत सेक्टर-2 के गजल होटल में देर रात लगभग 8:45 बजे पुलिस ने रेड कर होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने होटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डाॅ. सीमा शर्मा को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार-2024 के लिए मुख्यमंत्री वधाई

हमीरपुर : हमीरपुर जिले की दलयाहू निवासी आईआईटी, दिल्ली में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डाॅ. सीमा शर्मा को अनुसंधान एवं विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए इण्डियन काउंसिल फाॅर यूएन रिलेशन्स, नई दिल्ली द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे देहरा विधानसभा में अति शीघ्र दौरा-  नरदेव कंवर 

राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोआरडिनेटर नरदेव कंवर ने बताया कि अति शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘सरकार गाँव...
Translate »
error: Content is protected !!