चम्बा में 54 हजार कार्यों के लिए 1878 करोड़ का सेल्फ अनुमोदित

by

पांगी को छोड़कर अन्य विकास खंडों में वीबीजी-राम जी योजना के तहत होंगे विकास कार्य

जिला परिषद चम्बा की बैठक में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल समेत 60 जनहित के मुद्दों पर चर्चा

एएम नाथ। चम्बा ;  जिला परिषद चम्बा की त्रैमासिक बैठक बुधवार को बचत भवन में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित मैहरा भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के वार्षिक अनुमोदित बजट के साथ जिला परिषद के आय-व्यय को स्वीकृति प्रदान की गई। विकास खंड पांगी को छोड़कर जिले के अन्य सभी विकास खंडों में वी.बी.जी.-राम जी योजना के तहत करीब 54 हजार विकास कार्यों के लिए 1878 करोड़ रुपये के सेल्फ को अनुमोदन दिया गया। इसके अलावा 16वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त होने वाले टाइड और अनटाइड फंड से करवाए जाने वाले विकास कार्यों के सेल्फ को भी मंजूरी दी गई।
बैठक में बिजली, पेयजल, परिवहन, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 60 जनहित के मदों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए। कुछ मामलों में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अध्यक्ष रेखा ठाकुर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद बैठकों में उठाए जाने वाले जनहित के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बैठक के आरंभ में गत दिनों आकस्मिक निधन हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय चंद्रभूषण की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान पर भी चर्चा हुई।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान, सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद सहित जिला परिषद के सदस्य, उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज, उपनिदेशक पशु पालन डॉ. राकेश भंगालिया, उपनिदेशक कृषि डॉ. भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, खंड विकास अधिकारी बशीर खान व अनिल गुराडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

OPS और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन को लेकर बिजली बोर्ड कर्मियों का शिमला में प्रदर्शन, चौड़ा मैदान में जुटे कर्मचारी-इंजीनियर

‘अब आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए’; विभिन्न जिलों से पहुंचे कर्मचारी, कुमार हाउस तक निकाली रैली एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच बुधवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ में अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू : 23 कॉलेजों के 132 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

विधायक किशोरी लाल ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ; 19 लाख रुपये से बने बॉक्सिंग रिंग का लोकार्पण एएम नाथ।  बैजनाथ, 22 अक्तूबर। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ABVP के गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष : गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत की हासिल

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज कर ली गई है। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने विमल नेगी मौत मामले में दिल्ली में दर्ज की एफआईआर

एएम नाथ ।  हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में सीबीआई ने नई दिल्ली में एफआईआर दर्ज की है। हाईकोर्ट के आदेशों पर अब यह मामला न्यू शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!