चम्बा में मंदिर में रखे दान पात्र को ले गया चोर, CCTV में कैद

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा शहर के सपड़ी बस स्टैंड स्थित एक होटल में गौ माता सेवा के लिए रखे गए दान पात्र को युवक ने चुरा लिया। दान पात्र चोरी होने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हाे गई। इसके बाद दान पात्र को चुराने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है, लेकिन होटल संचालक व स्टाफ ने युवक की वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करके युवक के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
होटल स्टाफ के मुताबिक बीते करीब 2 माह पूर्व ही गाै सेवा समिति की तरफ से होटल में दान पात्र रखा गया था, ताकि गौ माता की सेवा करने वाले इच्छुक लोग अपनी मर्जी से दान पात्र में दान कर सकें। 2 माह में करीब 5000 रुपए की राशि हो चुकी थी। होटल संचालक दिग्विजय ठाकुर ने बताया कि दान पात्र चुराने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस में फिलहाल शिकायत नहीं की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत : मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17.94 लाख की टैक्स देनदारी निपटाने के बदले 5 लाख रिश्वत का आरोप, Income Tax Officer पर CBI की FIR

कारोबारी की शिकायत और डिजिटल रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई; आरोपी अधिकारी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शिमला, 12 सितंबर। शिमला स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में तैनात Income Tax Officer वरुण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*गर्मियों में बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए ऊना जिला प्रशासन ने कसी कमर*

*अतिरिक्त उपायुक्त ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर की पूर्व तैयारियों की समीक्षा* रोहित जसवाल।  ऊना, 24 मार्च. गर्मियों की आमद के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था...
Translate »
error: Content is protected !!