चम्बा में शिक्षा मंत्री का दौरा पूरी तरह फ्लॉप : जय सिंह

by

कहा, मंत्री 3 दिनों का दौरा कर जिला को बिना कुछ दिए खाली हाथ लौटे गए

भाजपा कार्यकाल में स्वीकृत राशि से बने भवनों का उद्घाटन कर गए शिक्षा मंत्री

एएम नाथ। चम्बा : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जय सिंह ने चम्बा में प्रेस वार्ता में कहा कि चम्बा में शिक्षा मंत्री का दौरा पूरी तरह फ्लॉप रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में स्वीकृत की गई धनराशि से बने भवनों का शिक्षा मंत्री उद्घाटन कर गए हैं।
जय सिंह ने कहा कि साच व प्रोथा स्कूल में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पैसा स्वीकृत हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश सरकार के किसी मंत्री ने 3 दिनों का दौरा करके जिला को बिना कुछ दिए खाली हाथ लौटे हैं।
जिला में ना तो किसी स्कूल को अपग्रेड करने की घोषणा की गई और ना ही नए स्कूल खोलने के बारे में शिक्षा मंत्री जनता को कुछ सौगात दे पाए।
उन्होंने कहा कि जिला की भोली भाली जनता को सीबीएसई स्कूल खोलने के नाम पर ठगने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। जब स्कूलों में स्टाफ ही नहीं है तो सीबीएसई स्कूल खोलने के बाद स्टाफ के लिए जो शर्ते है उन्हें पूरा करना कठिन है।
चंबा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मंत्री का काफिला रोका गया। अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। पुलिस न तो भगोड़े इब्राहिम का कोई पता लगा पाई है और न ही सलूणी से लापता हुई लड़की का कुछ सुराग खोज पाई है। हाल ही में युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। 2 घंटों तक चंबा में चक्का जाम रहा। देश की रक्षा करने वाले एक फौजी ने अपने परिवार को खतरा बताया जो शर्मनाक बात कानून व्यवस्था को दिखाता है।
जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की बजाय स्कूल और कॉलेज बंद करने पर तुली हुई है।
जिला चंबा में बीते सवा तीन साल में 69 स्कूल प्राइमरी तथा माध्यमिक बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान चंबा में अब तक एक भी स्कूल नहीं खोला है। जबकि कई स्कूलों पर ताले जरूर लगा दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में डेपुटेशन के सहारे व्यवस्था की जा रही है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिला के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रवक्ताओं के 330 पद खाली हैं। बेरोजगार कला अध्यापकों के 1600 पद खाली चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि कलाध्यापक को नौकरी दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। कई वर्षों से जेबीटी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कहा कि मसरुंड कॉलेज बन्द होने से क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए चम्बा का सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द कोई कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में धरना प्रदर्शन कर सरकार की कारगुजारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्वजनिक बैठक, धरना प्रदर्शन करने पर शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थलों पर रोक

एएम नाथ। शिमला : जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ पंजाब राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं जिसके तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ मनाईं रंगरेलियां दो दिन बाद युवकों के होश फाख्ता

वृंदावन: सर्राफा बाजार के युवकों ने मथुरा से तीन युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाईं। लेकिन, युवकों के होश फाख्ता दो दिन बाद उस समय उड़ गए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने हेतू जागरूकता शिविरों का करें आयोजन – उपायुक्त

ऊना, 11 अप्रैल – जिला स्तरीय स्किल कमेटी की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में बचत भवन ऊना में आयोजित की गई जिसमें 10 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिविर में 85 युवाओं ने किया रक्तदान : विधायक राम कुमार ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

पीजीआई लंगर सेवा ग्रुप ने बरोटीवाला में लगाया रक्तदान शिविर बी बी एन, 15 मार्च (तारा) : पीजीआई लंगर सेवा ग्रुप बरोटीवाला ने तीसरा रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 85 युवाओं ने रक्तदान दिया।...
Translate »
error: Content is protected !!