चर्चित महिला अफसर ओशीन को फिर नहीं मिली पोस्टिंग : हिमाचल सरकार ने 29 HAS बदले

by

शिमला. हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने एसडीएम सहित कुल 29 अफसरों के ट्रांसफर किए. इसके साथ ही कई अफसरों को पोस्टिंग भी दी गई. लेकिन चर्चित महिला अफसर ओशीन शर्मा को अब भी नई पोस्टिंग नहीं दी गई है. हाल ही में उनका ट्रांसफर मंडी के संधोल से किया गया था. लेकिन उन्हें शिमला हैडक्वाटर में अटैच किया गया था.

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रदेश सरकार ने 29 एचएएस अफसरों की ट्रांसफर की है. शुक्रवार देर रात 10 बजे सरकार ने आदेश जारी किए, लेकिन इसमें ओशीन शर्मा का नाम नहीं था.

सुक्खू सरकार की ओर से  हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल :

देर रात 29 HAS अधिकारियों का तबादला, नीरज गुप्ता को एडिशनल डायरेक्टर IGMC बनाया,   हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 12 SDM सहित 29 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों को ट्रांसफर किया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने देर रात आदेश जारी किए।

साल 2007 बैच के HAS जितेंद्र सांजटा को एडिशनल डायरेक्टर एससी, एसटी, ओबीसी अल्पसंख्यक दिव्यांग एम्पावरमेंट विभाग का अतिरिक्त निदेशक बनाया है। वहीं सुषमा वत्स को प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशनल रेगुलेटरी कमिशन का सचिव बनाया गया है।

HAS नीरज गुप्ता को IGMC शिमला में एडिशनल डायरेक्टर, राकेश शर्मा को एसी टू डीसी हमीरपुर, ईशा को बिजली बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, छवि नेंटा को लोक सेवा आयोग में संयुक्त सचिव, पूजा चौहान को धर्मशाला स्मार्ट सिटी में जनरल मैनेजर तैनात किया गया।  सुरेंद्र मोहन को SDM कुमारसैन, स्मृतिका को SDM बल्ह, अमर नेगी को SDM सुंदरनगर, शशि पाल शर्मा को SDM भोरंज, प्रियंका को SDM पच्छाद, विकास शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त पालमपुर, विवेक शर्मा को एसी टू डीसी नाहन, गौरव महाजन को एसी टू डीसी सोलन और संजय कुमार को कौशल विकास निगम में महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।  भुवन शर्मा को नगर निगम शिमला में संयुक्त आयुक्त, सलीम को SDM धीरा, पवन कुमार को संयुक्त निदेशक मत्स्य जिला बिलासपुर, विमला देवी को संयुक्त आयुक्त नगर निगम SDM, मयंक शर्मा को डिप्टी रेजिडेंट नई दिल्ली, अर्शिया शर्मा को SDM बालीचोकी और शिखा को SDM काजा लगाया गया।

कुलवंत सिंह को SDM राजगढ़, गिरीश को संयुक्त निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर, राजीव कुमार संख्यान को SDM नाहन, मोहनलाल को SDM कोटखाई, राजकुमार को SDM नालागढ़ और नरेंद्र सिंह को RTO निरीक्षण दस्ता कांगड़ा लगाया गया।

ओशीन को मिला था नोटिस :  सोशल मीडिया पर चर्चित महिला अफसर ओशीन शर्मा को संधोल में तैनाती के दौरान पैंडिंग कामों के चलते सरकार ने नोटिस जारी किया था. इस दौरान वह चर्चा में आ गई थी और सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया. ओशीन शर्मा फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने वीडियो डालती रहती हैं. इन प्लेटफॉर्म पर उनके करीब 5 लाख से अधिक फोलोअर्स हैं.

नोटिस के बाद ही सरकार ने किया था ट्रांसफर :  4 सितंबर को ओशीन शर्मा को नोटिस मिला था. इसके दो सप्ताह बाद उनका तबादला मंडी के संधोल से सरकार ने कर दिया था. उन्हें इस दौरान नई पोस्टिंग नहीं दी गई थी और शिमला बुलाया गया था. अब एक बार दोबारा ट्रांसफर और पोस्टिंग हुई है, लेकिन ओशीन को नई पोस्टिंग का इंतजार है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा घाटी की असीम सुंदरता विश्वभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही : कुलदीप सिंह पठानिया

युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया कांगड़ा वैली कार्निवलअंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। धर्मशाला   : आज के समय में युवाओं में बहुत टैलेंट है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर जिले में भी खुलेगा मोटे अनाज का खरीद केंद्र : हेमराज बैरवा

डीसी ने अधिकारियों को दिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश हमीरपुर 15 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि जिला हमीरपुर में मोटे अनाज की खरीद के लिए एक खरीद केंद्र खोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा- क्या नर्सों की भर्ती एक फिनाइल बेचने वाली कंपनी कर सकती

रोहित जसवाल। शिमला : आउटसोर्स भर्तियों को लेकर नियमों की उड़ रहीं धज्जियों पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार की अस्थायी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में पंचायत चुनावों के लिए पहले दिन जिला परिषद के चार वार्डों से 7 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र*

सरकाघाट, 7 मई।  सरकाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के तहत आज पहले दिन जिला परिषद के चार वार्डों के लिए कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!