चलती कार की छत पर बैठकर किया किस… पंजाब में विदेशी युवक और युवती की घटिया हरकत,

by

लूधियाना : लुधियाना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक चलती कार की छत पर बैठकर युवक और युवती गंदी हरकते करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को पीछे से आ रही गाड़ी में सवार लोगों ने बनाया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार की छत पर बैठे युवक और युवती रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई देते हैं। जांच में सामने आया है वीडियो में जो युवक और युवती हैं, वो दोनों विदेशी छात्र हैं।

दोनों बताए जा रहे विदेशी छात्र :
जानकारी के अनुसार, कार में कुछ छात्र कहीं जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक युवक कार चला रहा था और उसके साथ कुछ छात्र मौजूद थे। वहीं दो छात्र जिनमें एक युवती और युवती कार की छत पर बैठे हुए थे। थरीके से कीज होटल के पीछे वाली सड़क पर दोनों कार की छत पर करीब एक किलोमीटर तक गंदी हरकतें करते हुए नजर आए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो में से कार का नंबर वेरिफाई किया जा रहा है। कार नंबर से विदेशी स्टूडेंट्स तक पहुंच जाएंगे। इन छात्रों को पकड़कर इनसे पूछताछ की जाएगी और उन्हें उच्च अधिकारियों के पास पेश किया जाएगा।

नशे में थे छात्र :  वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि ये छात्र नशे में थे। ऐसे छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह की हरकते कर वो इलाके का माहौल खराब कर रहे हैं। पुलिस को इनके खिलाफ जल्द से जल्द ऐक्शन लेना चाहिए।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पोस्टल बैलट में 76 सीटों पर कांग्रेस की थी बढ़त : हरियाणा में हार के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी

चंडीगढ़ :  हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बुरी तरह हारने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

SAD vows special push for

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 3 : Shiromani Akali Dal leader Dharaminder Kumar “Tony” said the party would make special efforts to strengthen Punjab’s industrial infrastructure if it forms the next government, with its core aim...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर के पवित्र तालाब का पानी पीने योग्य नहीं

विधायक डा. जनक राज ने पवित्र तालाब का निरीक्षण कर पानी की जांच करवाने का लिया था निर्णय एएम नाथ। भरमौर :  विश्व प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर भरमौर में पवित्र तालाब कुफरी का पानी...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 41 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब जी  और मूल मंत्र के जप तप समागम 20 सितंबर को शुरू होंगे : बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री 

41 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब जी  और मूल मंत्र के जप तप समागम की संपनता 30 अक्टूबर को बाद दुपहर 1 बजे होगी :  बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला...
Translate »
error: Content is protected !!