चाबी का छल्ला उँगली में जा रही थी घुमाते : 10वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान : घटना CCTV में कैद

by

गुजरात :  अहमदाबाद में एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह दुखद घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने पास रखा है.

घटना का समय और स्थान :  यह घटना नवरंगपुरा क्षेत्र में स्थित सोम ललित स्कूल में हुई। गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा लॉबी में चाबी का छल्ला घुमाते हुए चल रही थी, तभी उसने अचानक रेलिंग पार कर छलांग लगा दी। उसकी सहेलियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाईं.

इस घटना के समय स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था। छात्रा के कूदने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। अन्य छात्राएं और शिक्षक तुरंत बाहर आए, लेकिन कोई भी स्थिति को समझ नहीं पाया। छात्रा को गंभीर चोटें आईं, जिनमें सिर पर गहरी चोट और हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर शामिल थे. उसे तुरंत निधि अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। बाद में, परिजनों ने उसे थलतेज के एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

पुलिस की जांच ..गड़बड़ी का संदेह नहीं :  पुलिस ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वे घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगे हैं। फिलहाल, उन्हें किसी प्रकार की गड़बड़ी का संदेह नहीं है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

छुट्टी के बाद स्कूल लौटी थी :  स्कूल के प्रबंधक प्रग्नेश शास्त्री ने कहा कि छात्रा पिछले पांच वर्षों से स्कूल में पढ़ रही थी और हाल ही में एक महीने की छुट्टी के बाद 10 दिन पहले स्कूल लौटी थी। उसने स्कूल में मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा किया था। छात्रा के पिता उसे सुबह स्कूल छोड़कर गए थे। अन्य छात्रों के अनुसार, कक्षा के दौरान वह अचानक चिल्लाने लगी थी, लेकिन शिक्षक ने उसे शांत कर दिया था। नवरंगपुरा पुलिस ने इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों और कुछ छात्रों के बयान भी दर्ज किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में एंट्री टैक्स को लेकर विवाद के बीच सीएम सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट की स्थिति

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक दल पर पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में गहरी गुटबाज़ी है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*समूरकलां में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन* -युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है समाज की मजबूती : DC जतिन लाल

ऊना, 7  दिसम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरकलां में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र (एनवाइके) ऊना द्वारा...
article-image
पंजाब

येलो अलर्ट : पंजाब के 16 जिलों में बढ़ेगा कोहरा और बारिश

चंडीगढ़ :पंजाब में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है, और अब पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस होने लगा है। यह परिवर्तन न केवल...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ ने निकाला मार्च : प्रदर्शनकारियों ने बैरियर पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया

चंडीगढ़ : अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हज़ारों नेताओं और समर्थकों ने बुधवार को मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब से चंडीगढ़ की ओर एक विरोध मार्च में हिस्सा लिया। इस मार्च में पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!