चार संसदीय क्षेत्रों के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर

by
शिमला :  कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राज्य के सभी चार संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए।
पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख और मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शिमला और कृषि मंत्री चंद्र कुमार को कांगड़ा का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को प्रचार और प्रकाशन का प्रभारी और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को प्रशासन और समन्वय का प्रभारी बनाया है।  विधानसभा में कटौती प्रस्ताव और वित्त विधेयक पर मतदान से अनुपस्थित रहने वाले छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विधानसभा की छह सीट खाली हो गई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर दिया जाएगा विशेष ध्यान : एसडीएम की अध्यक्षता में फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित, बागवानों की सुविधा के लिए होगी कमेटी गठित

एएम नाथ। करसोग : सेब सीजन के दृष्टिगत करसोग के फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक का आयोजन कार्यवाहक एसडीएम व तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। सेब सीजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह जिस तरह से मंडी का अपमान करने पर तुले हुए हैं उसका खमियाजा उन्हें हर हाल में भुगतना पड़ेगा –

मंडी, 30 अप्रैल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि जिस तरह की शब्दावली का विक्रमादित्य सिंह इस्तेमाल कर रहे हैं उससे यही प्रतीत हो रहा है कि उन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करे प्रदेश सरकार, राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्टा पूरे देश के लिए हर्ष और गर्व का विषय – जनमंच बंद करके सरकार आपके द्वारा चला रही है और अधिकारियों को धमका रही : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सभी मंदिरों और घरों में मनाया जाएगा दीपोत्सव एएम नाथ। मण्डी :    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार से कहा कि 22 जनवरी को भव्य राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीओ हिमांशी शर्मा ने कूड़ा हटाने के दिए निर्देश

हमीरपुर 22 नवंबर: जिला मुख्यालय के आस-पास कुछ स्थानों पर कूड़े की शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी हमीरपुर हिमांशी शर्मा ने बुधवार को ग्राम पंचायत दडूही में कर्मचारी चयन आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!