चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा बायपास में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे : हिमाचल को खालिस्तान बनाए जाने की धमकी भी दीवार पर लिखी

by

चिन्तपूर्णी : धर्मशाला के बाद अब उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा बायपास में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए। साथ ही हिमाचल को खालिस्तान बनाए जाने की धमकी भी दीवार पर लिखी गई। घटना की जांच के लिए एसपी ऊना अर्जितसेन ठाकुर ने दलबल सहित मौके पर पहुंच जांच की हैं। इस संबंध में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जिला के पत्रकारों को ईमेल के माध्यम से चिंतपूर्णी में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की सूचना देते हुए बाकायदा इसका एक यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है। जिसके सामने आते ही प्रशासन सहित खुफिया एजेंसी में हड़कंप मच गया. साथ ही जरनैल सिंह भिंडरावाले को भी शहीद बताते हुए नारे लिखे गए थे।

पत्रकारों को भेजी ईमेल में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू को इंगित करते हुए स्पष्ट तौर पर लिखा कि माता चिंतपूर्णी का क्षेत्र खालिस्तान में प्रस्तावित है। उसने वर्ष 1984 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुओं ने इसी क्षेत्र में सिखों की हत्या की थी। घटना का पता चलते ही तुरंत पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फौरन उसे दीवार पर रंग करते हुए उन नारों को मिटाया. इसके साथ ही इस घटना के तुरंत बाद आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, जिसमें दो संदिग्ध पुलिस की पहचान में आए हैं और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सिंह ठाकुर का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है जल्द इस काम को करने वाले लोग सलाखों के पीछे धकेले जाएंगे. गौरतलब है कि इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विधानसभा के गेट और शहर में दीवारों पर इसी तरह के नारे लिखे गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में 521 आवेदनों का अनुमोदन : पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को संरक्षित करने के लिए शुरू की गई है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

मंडी, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में मंडी जिले में 521 आवेदनों का अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी ने अनुमोदन के उपरांत इन्हें स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 मामलों में 5.78 लाख रुपये स्वीकृत : मुख्य मंत्री कन्या दान और शगुन योजनाओं के तहत बेटियों की शादी पर सरकार ने व्यय किये 25.21 लाख रुपये

जोगिन्दर नगर, 24 जुलाई –   हिमाचल प्रदेश में सुख की सरकार गरीब व जरूरतमंद बेटियों की शादी में मददगार बन रही है। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौंतड़ा ब्लॉक में सुख की सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मकरध्वज धाम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन

गुरु दीक्षा, प्रतिभा सम्मान और भजन संध्या से सजेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव मकरध्वज बालाजी धाम में महाआरती व गुरु-जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण एएम नाथ। ब्यावर :  बलाड रोड स्थित श्री मकरध्वज बालाजी धाम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

BNS के तहत दर्ज हुए मामले में आरोपी को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने दी पहले जमानत, जानिए क्या रखी शर्त

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने गुरुवार को हाल ही में लागू भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एक आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी। यह 1 जुलाई से लागू...
Translate »
error: Content is protected !!