चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित करवाया रक्तदान शिविर

by

ऊना : माईदास भवन चिंतपूर्णी में आज चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने बताया कि शिविर नायब तहसीलदार रोहित जाल्टा, एसडीओ राज कुमार, एसीएफ समिराज, संदीप कुमार सहित चिंतपूर्णी मंदिर के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 56 व्यक्तियों ने रक्तदान किया।
मंदिर अधिकारी ने कहा कि हमारे द्वारा दान किया गया रक्त मुसीबत में किसी भी व्यक्ति के लिए नया जीवन प्रदान कर सकता है। रक्तदान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पडता है बल्कि व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ रहता है तथा दिए गए रक्त की पूर्ति चंद घंटों में ही पूरी हो जाती है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं से रक्तदान में भाग लेने का आहवान किया। मंदिर अधिकारी ने बताया कि प्राकृति व मानव निर्मित आपदाओं से बचाव एवं जागरूक करने आए एनडीआएफ टीम के सदस्यों ने भी शिविर में रक्तदान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6.38 ग्राम चिट्टा और 26,200 नकद बरामद : तीन मामलों में बैंक अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार : पुलिस ने चिट्टा के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर सदर थाना के तहत पुलिस ने बीती रात चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ दी। तीन अलग-अलग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री वन धन योजना के अंतर्गत वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।  एनआईसी कक्ष में उपायुक्त चंबा ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देशभर में किया टॉप : पूरे देश भर में हिमाचल का नाम हुआ रोशन सीडीएस परीक्षा में रजत कुमार ने देशभर में किया टॉप

  एएम नाथ। धर्मशालासं : घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोराड़ा के रहने वाले रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार वर्ष से ऊपर के बच्चे के लिए भी हेलमेट जरूरी : अग्निहोत्री ने सदन में हिमाचल प्रदेश मोटर यान संशोधन नियम सभा पटल पर रखे

रोहित भदसाली। शिमला : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को सदन में हिमाचल प्रदेश मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 138 के साथ हिमाचल प्रदेश मोटर यान संशोधन नियम सभा पटल पर रखे। इसके...
Translate »
error: Content is protected !!