चिट्टे की लत ने बुझाया परिवार का चिराग : 22 वर्षीय जसकरण की मौत

by

10 साल से नशे की गिरफ्त में था युवक, छोटे भाई को बचाने में सफल रहे माता-पिता; कर्ज लेकर कराया था इलाज

मोगा/धर्मकोट, 26 सितंबर। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र के गांव जलालाबाद से नशे की लत के कारण एक परिवार के 22 वर्षीय बेटे की मौत का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जसकरण सिंह के रूप में हुई है, जिसकी 21 सितंबर को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जसकरण पिछले करीब 10 वर्षों से चिट्टे के नशे की गिरफ्त में था।

परिजनों ने बताया कि जसकरण अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था, जबकि उसका छोटा भाई भी नशे की लत का शिकार हो गया था। परिवार ने दोनों बेटों को नशे से बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद माता-पिता ने कर्ज लेकर दोनों को निजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। परिवार के अनुसार छोटे बेटे ने नशा छोड़ दिया, लेकिन जसकरण पूरी तरह इस लत से बाहर नहीं निकल सका।

मजदूरी की कमाई नशे में खर्च, घर का सामान तक बेचा

परिजनों के मुताबिक जसकरण मजदूरी करके जो भी पैसे कमाता था, उनमें से अधिकांश नशे पर खर्च हो जाते थे। नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर उसने घर का सामान तक बेच दिया। परिवार का आरोप है कि जसकरण घर की एलसीडी, मोटरसाइकिल, पंखे, बर्तन और यहां तक कि अपनी मां के कपड़े भी बेच चुका था।

हर महीने 12 हजार रुपये देकर कराया इलाज

माता-पिता ने दोनों बेटों को निजी नशा छुड़ाने वाले केंद्र में भर्ती करवाया और करीब 12 हजार रुपये प्रतिमाह फीस देते रहे। परिजनों के अनुसार जसकरण करीब छह महीने तक केंद्र में रहा। वहां से लौटने के बाद भी वह नशे की लत से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाया।

नशा नहीं मिलने से बिगड़ी तबीयत

परिजनों ने बताया कि मौत से पहले पिछले कुछ दिनों से जसकरण को नशा नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि उनके पास उसे अस्पताल ले जाने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं थे। परिजनों के अनुसार उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद मांगकर जसकरण को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जसकरण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता ने अपने दोनों बेटों को नशे से बाहर निकालने के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि नशे ने उनके परिवार को बुरी तरह प्रभावित किया है। यह घटना क्षेत्र में नशे की समस्या और इससे प्रभावित परिवारों की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यस्थान में सीएम बदलने का किया इशारा : प्रियंका गांधी के नजदीकी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने

राज्यस्थान। प्रियंका गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजस्थान में जल्द मुख्यमंत्री बदलने की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान बहुत जल्द राज्यस्थान को लेकर बड़ा फैसला करने वाली...
पंजाब

किसानों के हक में मुलाजिमों ने एक दिन की भूख हड़ताल की |

गढ़शंकर: पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसिज फैडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर किसानों के समर्थन में दिए जा रहे धरनों में शामिल होकर मुलाजिमों ने एक दिन की भूख हड़ताल की। कुल हिंद किसान सभा द्वारा का....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की शाहपुर घाटे में हत्या

गढ़शंकर (सतलुज ब्यास टाइम्स): गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल तीन 25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी।         जानकारी मुताबिक अड्डा...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक की गई आयोजित

गढ़शंकर :  दोआबा साहित्य सभा, गढ़शंकर की मासिक मीटिंग स्थानीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी, गांधी पार्क गढ़शंकर में सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रिंसिपल बिकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभा की कार्यवाही प्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!