चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग सख्त : DC-SSP से 30 सितंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

by

राजपुरा/पटियाला। राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को नोटिस जारी कर पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट 30 सितंबर 2026 तक पेश करने को कहा है।

लापता या घायल छात्राओं की शिकायत पर मांगा ब्योरा

महिला आयोग ने पूछा है कि यूनिवर्सिटी कैंपस या हॉस्टल से किसी छात्रा के लापता होने, घायल होने या किसी अन्य अप्रिय घटना से संबंधित पुलिस शिकायत मिली है या नहीं। यदि ऐसी कोई शिकायत प्राप्त हुई है तो उसकी कॉपी के साथ अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी आयोग को देनी होगी।

हॉस्टल और कैंपस की सुरक्षा पर भी जवाब तलब

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठाई गई चिंताओं पर भी आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने जानना चाहा है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस और गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए हैं और छात्रों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए क्या कार्रवाई की गई है।

वायरल खबरों और अफवाहों की जांच का स्टेटस मांगा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों, वीडियो और अफवाहों को लेकर भी आयोग ने पुलिस से जवाब मांगा है। पुलिस को बताना होगा कि इन दावों की सच्चाई जांचने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है, जांच किस स्तर तक पहुंची है और वायरल सूचनाओं के स्रोत का पता लगाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने की योजना भी बतानी होगी

आयोग ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा पैदा न हो, इसके लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की जानकारी भी मांगी है। इसमें कैंपस व हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था, शिकायत निवारण और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के उपायों का पूरा ब्योरा शामिल होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बाद हुआ था विरोध

बताया जा रहा है कि 25-26 सितंबर की रात चितकारा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से जुड़ी कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इनमें हॉस्टल में भूत होने, छात्राओं के लापता होने और आत्महत्या जैसे दावे भी शामिल थे। इन खबरों के बाद बड़ी संख्या मे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
article-image
पंजाब

किसानों के प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन : जगजीत सिंह डल्लेवाल के घर पर नजरबंद

संगरूर । किसान नेताओं ने मंगलवार 6 मई को शंभू थान के घेराव का ऐलान किया है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को घर‌ में नजरबंद कर दिया...
article-image
पंजाब

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरी : एसएसपी संदीप कुमार मलिक

नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तालमेल जरूरीः एस.एस.पी संदीप कुमार मलि होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेताओं को कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी अहम सलाह …कहा- सरकार बनानी है तो अकाली दल से गठबंधन ज़रूरी

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को एक अहम राजनीतिक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!