चीन से बातचीत कर जल्द मसला हल करें केंद्र सरकार; नबम तुकी

by

लुधियाना पहुंचने पर पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सिरोपा भेंट करके स्वागत
लुधियाना, 10 नवंबर: चीन द्वारा भारतीय अधिकार क्षेत्र में गांव बसाने की खबरों के बीच अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री नबम तुकी ने केंद्र सरकार से बातचीत के जरिए पड़ोसी देश के साथ मामला जल्द सुलझाने की अपील की है। तुकी लुधियाना स्थित एक निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जिनका लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सिरोपा भेंट करके स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में तुकी ने कहा कि चीन की ओर से अक्सर भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ होती रहती है। जिसके द्वारा भारतीय क्षेत्र में गांव बसाने की खबरें भी उन्हें मीडिया से मिली हैं। हालांकि वह व्यक्तिगत तौर पर उस जगह पर नहीं गए। लेकिन यह चिंता का विषय है और केंद्र सरकार को जल्द से जल्द बातचीत के जरिए यह मामला सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी आईटीबीपी व सेना चीन को जवाब देने और उसके साथ लगती एक लंबी सीमा की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं, लेकिन बातचीत के जरिए मामला जल्द सुलझा लिया जाए, तो बेहतर है।
इस दौरान तुकी ने लुधियाना की साइकिल और होजरी इंडस्ट्री की भी तारीफ की, जो अपने कारोबार के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जहां अन्य के अलावा, सतविंदर सिंह जवद्दी, रोहित पाहवा, रविंद्र वर्मा, आजाद शर्मा, अनूप सिंह, चरणजीत सिंह, राजन शर्मा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जल भराव वाले गांवों में कैबिनेट मंत्री जिंपा ने खुद जाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

होशियारपुर, 16 अगस्त:   जिले के टांडा व मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव कार्य का जायजा लेने के दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा खुद बचाव कार्य के लिए मैदान में उतर गए।...
article-image
पंजाब

होप वेलफेयर सोसाइटी ने रेलवे मंडी ग्राउंड में किया पौधरोपण :

करीब 100 पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होप वेलफेयर सोसाइटी के युवाओं ने रविवार को रेलवे मंडी ग्राउंड में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर...
article-image
पंजाब , समाचार

सीएम भगवंत मान ने पंजाब को समर्पित किए 154 नए आम आदमी क्लीनिक : हर पंजाबी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता – सीएम भगवंत मान

होशियारपुर, 14 अक्टूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव हरखोवाल में 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन कर इन्हें जनता को समर्पित...
article-image
Uncategorized , पंजाब

हलके में यूथ अकाली दल के सक्रिय होने से चबेवाल सीट का समीकरण बदल सकता

यूथ अकाली दल ने चबेवाल हलके के आगामी उपचुनाव के लिए तैयारियां कर दी शुरू चबेवाल सीट चुनाव से पहले ही हॉट सीट बनती नजर आ रही रही विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों को हाई...
Translate »
error: Content is protected !!