चुटकी बजाकर एमएसपी देने वाली बीबी अनमोल के इस्तीफे से किसानों में निराशाः एडवोकेट मरवाहा

by

जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने पूर्व मंत्री व विधायक अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर कसा तंज

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : आम आदमी पार्टी की पूर्व मंत्री व खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान द्वारा इस्तीफा दिए जाने से किसानों में निराशा का आलम पाया जा रहा है। क्योंकि, अब किसानों को चुटकी बजाकर एमएसपी कौन देगा तथा अब कौन किसानों को सुनहरी सपने दिखाएगा। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने उनके इस कदम पर तंज कसते हुए कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लतीफों और दिखावे की पार्टी है तथा जनता को गुमराह करके मात्र सत्तासुख में रहना ही इसका एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अनमोल गगन मान एक ऐसी नेत्री थी जिन्होंने चुनाव से पहले एमएसपी पर दावे के साथ कहा था कि उनकी सरकार आएगी तो चुटकी में किसानों को एमएसपी दी जाएगी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी किसानों को एमएसपी का एमभी नसीब नहीं हुआ। लेकिन इतना जरुर था कि मान के सत्ता में बने रहने से किसानों में एक आशा की किरण जरुर जागृत थी, जो उनके इस्तीफे के साथ ही खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि हवाई तीर मारने वाली इस नेत्री के कदम से साबित हो गया है कि पूरी की पूरी आप ही खेखली और झूठे वायदों से भरी हुई है तथा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। श्री मरवाहा ने किसानों से सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि वह घबराएं नहीं, क्योंकि आने वाले समय में पंजाब में कांग्रेस की सरकार आएगी तथा पहले की तरह किसानों के हितों की रक्षा हेतु पुख्ता कदम उठाए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Student of The Trinity School

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 9 :   Student of The Trinity School Hoshiarpur, Saujanya Sharma, participated in the scientific model competition organized at Meritorious School Baghpur Hoshiarpur under the Project ‘Inspire Award Manak’ scheme year 2023-2024 started...
article-image
पंजाब

लाइटर, पन्नी व दस रुपये के नोट के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस ने लखप्रीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव घागोंरोड़ा वाली थाना गढ़शंकर को लाइटर, पन्नी व दस रुपये के नोट के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर मेंऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी जी

* 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ में हर तरह से सहयोग करें और और यज्ञ में यजमान बने ,: स्वामी उदय गिरी जी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या S-500 का भारत में बनना फाइनल? …S-400 से कितना खतरनाक, जो दुनिया को हिला देगा!

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा के दौरान, देश के रक्षा गलियारों में S-500 ‘प्रोमिथियस’ एयर डिफेंस सिस्टम की चर्चा ज़ोरों पर है। भारत पहले से ही S-400 सिस्टम...
Translate »
error: Content is protected !!