चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी सी-विजिल एप के माध्यम से की जा सकती है शिकायत

by
होशियारपुर, 27 मार्चः लोक सभा चुनाव संबंधी आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के अंतर्गत चुनाव आयोग ने सी-विजिल नाम की मोबाइल एप लांच की है। यह जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इस तरह दर्ज करवाई शिकायत पर 100 मिनट के अंदर-अंदर कार्रवाई की जाती है।
       उन्होंने कहा कि यह एप उस लोकेशन को अपने आप उठा लेती है, जहां व्यक्ति शिकायत कर रहा है और कैमरे के साथ लाइव फोटो या वीडियो शूट कर अपलोड की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस एप पर सिर्फ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत ही भेजी जाएं व आम अलग-अलग विभागों से संबंधित अन्य शिकायतें इस एप पर न भेजी जाएं। उन्होंने जिला वासियों को कहा कि यदि कहीं भीं चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो तो वे इस एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए जिला स्तरीय चुनाव कंट्रोल रुम, जिसका नंबर 1950 है, पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरभजन मेहमी ने अपने पोत्रे के जन्मदिन की खुशी में सरकारी स्कूल को विद्युत वाटर कूलर तथा पंखे भेंट किये 

गढ़शंकर, 19 जुलाई : वैद्य हरभज मेहमी द्वारा अपने पोत्रे योहान मेहमी पुत्र जसप्रीत मेहमी ऑस्ट्रेलिया के जन्मदिन की खुशी में गांव खानपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल को विद्युत वोल्टास कंपनी का वाटर कूलर...
article-image
पंजाब

नाबालिग छात्रों के वाहन पकड़े, 21 स्टूडेंट्स के किए चालान, 2 व्हीकल सीज

लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों के बाहर नाकाबंदी की। वहीं शहर में पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की गई। अंडरएज वाहन चलाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। आज...
article-image
पंजाब

एडवोकेट रूपेश खन्ना को भाजयुमों की प्रदेश कार्याकारिणी का सदस्य नियुक्त

गढ़शंकर। भारतीय जनता युवा र्मोचा की पंजाब कार्याकारिणी का सदस्य एडवोकेट रूपेश खन्ना को मनोनीत करने पर भाजपा नेता राजीव कुमार, परीक्षित, विकास गुप्ता, पवन कुमार ने भाजपा हाईकमांड का अभार प्रकट करते हुए...
article-image
पंजाब , हरियाणा

रिटायर्ड AIG रछपाल सिंह गिरफ्तार : 8 साल पुराने मामले में लिया गया एक्शन

अमृतसर: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की विशेष एसआईटी ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एआईजी रछपाल सिंह को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला सीमावर्ती इलाके के एक ग्रामीण को हेरोइन तस्करी...
Translate »
error: Content is protected !!