चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श

by
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त सिबिन सी ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया।
यह बैठक चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रधानों के साथ किए जा रहे विचार-विमर्श की श्रृंखला का हिस्सा है।
 उन्होंने कहा कि यह बातचीत रचनात्मक विचार-विमर्श की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करती है कि राष्ट्रीय और राज्य पार्टी अध्यक्ष अपने सुझाव और समस्याएं सीधे तौर पर आयोग के साथ साझा करें। यह पहल सभी हितधारकों के साथ मिलकर मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत करने संबंधी आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।
-आयोग ने कई पार्टी अध्यक्षों से की मुलकात
उन्होंने बताया कि इससे पहले आयोग ने 6 मई, 2025 को पार्टी अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के साथ मुलाकात की, 8 मई, 2025 को पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बी.जे.पी.) के साथ, 10 मई, 2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एम.ए. बेबी के साथ और 13 मई, 2025 को नेशनल पीपुल्स पार्टी के पार्टी अध्यक्ष कोनराड संगमा के साथ मुलाकात की।
-4,719 सर्वदलीय बैठकें हुईं
इससे पहले, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें की गई हैं, जिनमें मुख्य चुनाव अधिकारियों द्वारा 40 बैठकें, डी.ई.ओज़ द्वारा 800 और ई.आर.ओज़ द्वारा 3879 बैठकें शामिल हैं। इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में एड्स से बचाव के लिए ‘नुक्कड़ नाटक’ का आयोजन

गढ़शंकर, 29 नवम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज एन.एस.एस. यूनिट ने पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से कॉलेज परिसर में एड्स से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

आईएसआई एजेंट फरीदा मलिक का नोएडा कनेक्शन सामने आया : 2021 में नोएडा आई थी और होटल में रुकने का किया था प्रयास

नोएडा। बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट फरीदा मलिक का नोएडा कनेक्शन सामने आया है। वह वर्ष 2021 में नोएडा आई थी और होटल में रुकने का प्रयास किया था। नोएडा पुलिस...
article-image
पंजाब

महिला ठग दिल्ली से गिरफ्तार – इश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी : कारोबारी से ऐंठे 10 लाख से अधिक रुपये

मंडी। हिमाचल प्रदेश के साइबर क्राइम पुलिस थाना (मध्य खंड) मंडी ने 10,76,390 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में आरोपित महिला टीना यादव को मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दिल्ली...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद श्री मनीष तिवारी ने रामदरबार में सीसीटीवी कैमरे लगाने का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 6 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी ने रामदरबार में निवासियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 56 क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लगाने...
Translate »
error: Content is protected !!