चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: दरबारा सिंह

by

रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा क्षेत्र 41- उड़मुड़ ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक राजनीतिक रैलियां, बैठकें व अन्य राजनीतिक एकत्रीकरण न करने की दी हिदायत
होशियारपुर, 12 जनवरी:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास)-कम-रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा क्षेत्र -41 उड़मुड़ दरबारा सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव आयोग की ओर से उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा को बढ़ा कर अधिकतम 40 लाख रुपए कर दिया है। वे विधान सभा क्षेत्र के अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलाने के लिए मीडिया सर्टिफिकेट एंड मानिटरिंग कमेटी से मंजूरी लें।
रिटर्निंग अधिकारी 41 उड़मुड़ ने कहा कि निजी ईमारतों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टरों के लिए निजी जायदाद के मालिकों की सहमति की जरुरत होगी व इनकी सूचियां उनके कार्यालय में सौंपी जाए। उन्होंने सरकारी संस्थानों पर कोई भी विज्ञापन न चिपकाने की हिदायतों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा। उन्होंने राजनीतिक दलों के ऐसे किसी भी प्रचार अभियान से बचने के लिए कहा जो आपसी नफरत को भडक़ाती हो। इसके अलावा उन्होंने धार्मिक स्थानों पर चुनाव प्रचार न करने की हिदायत की। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे विधान सभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करवाने में प्रशासन का सहयोग करें और चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक 15 जनवरी तक रैली, बैठकें व अन्य राजनीतिक एकत्रीकरण न करें। उन्होंने कोविड-19 से बचाव संबंधी सावधानियां अपनाने के भी अपील की। इस मौके पर डी.एस.पी. टांडा राजकुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने मैडिकल स्टोरों पर लगाए भ्रष्टाचार विरोधी जागरुकता पोस्टर : गांवों के सरपंचों, नबंरदारों व अन्य गणमान्यों को भी किया जागरुक

होशियारपुर, 05 नवंबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज जिले के अलग-अलग स्थानों के मैडिकल स्टोरों...
article-image
पंजाब

शिक्षा प्रोवाइडर, वालंटियर टीचर व नान टीचिंग को सभी लाभ देते हुए रेगुलर किया जाए : डेमोक्रेटिक टीचर फ़्रंट नेता

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान द्वारा पिछले वर्ष टीचर दिवस पर विशेष समागम के दौरान शिक्षा विभाग के 8736 अस्थायी टीचर व अन्य कर्मचारियों को रेगुलर करने का ऐलान किया था वह मात्र...
article-image
पंजाब

लाॅरेंस के इंटरव्यू में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए हाईकोर्ट ने बनाई कमेटी

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में खरड़ के सीआईए स्टाफ थाने में हुए टीवी इंटरव्यू में पुलिस अधिकारियों की जांच के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रिटायर जस्टिस राजीव रंजन रैना की...
article-image
पंजाब

शनाया ने गतका चैपियनशिप में शानदार प्रर्दशन करते हुए प्राप्त किया तीसरा स्थान

खरड़ : चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन दुारा चौथी चंडीगढ़ स्टेट ओपन गतका चैपियनशिप में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल, खरड़ की सांतवी कक्षा की छात्रा शनाया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उकत चैपियनशिप चंडीगढ़ के सैकटर...
Translate »
error: Content is protected !!