चुनाव के नतीजों को लेकर गुस्साए लोगों के बीच फंसे चुनाव कर्मचारियों व पुलिस को निकालने गए एसडीएम व पुलिस पर लोगों ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज व हवाई फायर

by
गढ़शंकर l  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव खानपुर में चुनाव नतीजों का विरोध करते हुए चुनाव हारने वाले गुट ने चुनाव कर्मचारियों और उन्हें लेने गई पुलिस पार्टी को जबरन रोक दिया। जिसके बाद पुलिस को एसडीएम व अन्य चुनावी कर्मचारियों को निकालने के लिए हल्का लाठीच6 करना पड़ा।
एसडीएम हरबंस सिंह व अन्य कर्मचारियों की गाडियों को अभी पुलिस निकालने में लगी थी कि वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर निकल रही गाड़ियों पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कई राउंड हवाई फायर किए।
       इस घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे चुनाव अधिकारी एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने लोगों को समझाया और विजयी उम्मीदवार की घोषणा कर दी। इससे गुस्साए लोग उनकी गाड़ी के आगे लेट गए और उन्हें जबरदस्ती रोकने की कोशिश की, जिसे देखकर पुलिस को उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
लाठीचार्ज करने पर लोगों ने पुलिस व चुनाव कर्मचारियों पर पत्थरबाजी कर दी। जिसके बाद की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग भी की गयी। इस संबंध में एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने कहा कि महिला  दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली महिला उमीदवारों ने चुनाव प्रकिर्या में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की ओर वे असंवैधानिक मांगें कर रही थी, जो पूरी नहीं हो सकतीं थी।
उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि खानपुर गांव में चुनाव कर्मियों को लेने गयी पुलिस पार्टी को गांव के कुछ लोगों ने रोक दिया है इस लिए वह पुलिस अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
इस संबंध में डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना में तीन पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं और उनका इलाज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लोगों ने एसडीएम गढ़शंकर की गाड़ी को रोकने की कोशिश की और फिर पुलिस कर्मचारियों व पुलिस व अन्य सरकारी गाड़ियों पर लोगो ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके चलते पुलिस को सेल्फ डिफेंस के लिए  पुलिस को हल्का लाठीचार्ज व हवाई फायर करने करने पड़े।
एसएचओ बलजिंदर सिंह ने कहा के मुझे भी चोट लगी है एमएलआर कटवाने अस्पताल आया हुआ। पुलिस पर पथराव लोगों ने किया तो पुलिस को हवाई फायर आपने बचाव के लिए करने पड़े।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आगजनी से मकान की ऊपरी छत सहित घास की 1000 पूलें जलकर राख़ : हिमगिरी के टिकरी गाँव में

चम्बा : चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत हिमगिरी के टिकरी गाँव में भयानक आगजनी की घटना में प्रभावित परिवार क़ो लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है। यहाँ एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग...
article-image
पंजाब

वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका : पूछताछ के बाद वापस घर दिया भेज

चंड़ीगढ़ : वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वह कतर की राजधानी दोहा जाने वाले थे। सिंह बुधवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे...
article-image
पंजाब

BSP Scores Major Blow to

Hoshiarpur/May 24 /Daljeet Ajnoha :  The Bahujan Samaj Party (BSP) delivered a significant setback to the Aam Aadmi Party (AAP) and the Congress in the Chabbewal constituency as large numbers of youth switched allegiance...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,350 राशन कार्ड ब्लॉक

एएम नाथ। शिमला :  खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो से लगातार 3 महीने तक सस्ता राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक करने शुरू कर दिए हैं।  बता दें...
Translate »
error: Content is protected !!