चुनावों में ईवीएम के बजाय मतपत्र के उपयोग से भाजपा सरकारकतरा क्यों रही : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

पणजी, 19 जनवरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नीत केंद्र सरकार से पूछा कि वह ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) के बजाय मतपत्र से चुनाव कराने से क्यों कतरा रही है।  दक्षिण गोवा के बेनौलिम विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा कि उन्होंने संसद में ईवीएम का मुद्दा उठाया है।

उन्होंने पूछा, ”मैंने पूछा था कि ऐसा क्यों है कि जब भी कोई पार्टी ईवीएम के खिलाफ बोलती है, तो भाजपा इन मशीनों के समर्थन में आ जाती है? अगर उन्हें ‘मोदी लहर’ पर भरोसा है, तो वे ईवीएम का समर्थन क्यों करते हैं?” मान ने कहा, ”इसका मतलब है कि कुछ तो है…अन्यथा वे ईवीएम का समर्थन क्यों करेंगे? अगर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर भरोसा है, तो उन्हें मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराने दें।” उन्होंने दावा किया कि ईवीएम की दक्षता को लेकर संदेह जताये जा चुके हैं। मान ने कहा, ”यह मैं नहीं कह रहा हूं। यह आम लोग कह रहे हैं…भगवान देख रहा है।”

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ‘काम की राजनीति’ कर रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि उनकी पार्टी का शब्द ”गारंटी” दूसरों ने ”चुरा” लिया है। उन्होंने कहा, ”वे (सत्ता में बैठे लोग) हमें धमकी देते हैं कि वे हमें जेल में डाल देंगे। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास (आप नेताओं के खिलाफ) कोई सबूत नहीं है, लेकिन उन्हें (कार्रवाई करने के लिए) आना होगा क्योंकि उन्हें अपने आकाओं से ऐसे आदेश मिले हैं।” मान ने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”हमने पिछले 20 महीनों में 40,000 सरकारी नौकरियां दी हैं। पंजाब और दिल्ली में बिजली निशुल्क है।” मान ने कहा कि आने वाले गणतंत्र दिवस पर पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या 800 तक पहुंच जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अब फ्री पानी की सुविधा बंद, देने होंगे इतने पैसे : शहरी उपभोक्ताओं को भी देना होगा मेंटेनेंस चार्ज

रोहित भदसाली। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में इस महीने से पीने का पानी मुफ्त नहीं मिलेगा। जल शक्ति विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर पानी की नई दरें तय कर दी हैं। इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल पांगी में लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर किया गया पूर्वांभ्यास 

एएम नाथ। किलाड़, 24 अप्रैल :   जनजातीय उपमंडल पांगी  के तहत लोक सभा निर्वाचन- 2024 को लेकर आज आवासीय आयुक्त  रितिका जिंदल की निगरानी में  जिमनेजियम हाल किलाड़ में चुनाव  पुर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज के विकास एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

सलूणी कॉलेज में पीटीए कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित ग्राउंड को समतल कर क्रिकेट पिच बनाने का प्रस्ताव पारित एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अभिभावक–शिक्षक संघ (PTA) की नवगठित कार्यकारिणी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने की विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा : लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला, 11 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कांगड़ा जिला के समस्त विकास खंडों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के...
Translate »
error: Content is protected !!