हजारों बच्चों को पछाड़ कर हासिल किया शानदार मुकाम
एएम नाथ। चम्बा : ग्राम पंचायत दियोला जसौरगढ़, चुराह घाटी के प्रबल नेगी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पूरे हिमाचल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रतियोगिता में हजारों बच्चों को पीछे छोड़ते हुए उन्हें “कलाम ऑफ हिमाचल प्रदेश” का सम्मान मिला है—जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रबल नेगी न सिर्फ चुराह बल्कि पूरे जिला चम्बा के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
उनके पिता बलदेव नेगी HPU में प्रोफेसर हैं, जबकि माता प्रोमिला नेगी आकाशवाणी इंडिया में कार्यरत हैं—जिनके संस्कार और मार्गदर्शन ने प्रबल की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
