चुराह में रास्ते पर निर्माण करने से रोकने पर 6 लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई की

by

एएम नाथ। चम्बा : चंबा के उपमंडल चुराह में एक बुजुर्ग को रास्ते पर निर्माण करने से रोकने पर 6 लोगों ने पिटाई कर दी। घायल राशिद निवासी पुरबेदा ने बताया कि मंगलवार देर शाम को सदाम हुसैन व अन्य रास्ते में निर्माण कार्य कर रहे थे। उन्हें कार्य न करने को कहा, लेकिन शाम को उन्होंने फिर से कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर सद्दाम हुसैन और 5 अन्य आरोपी व्यक्ति उसके आंगन में आए, उससे झगड़ा करने लगे और उसे डंडे से पीटा। हमले में पीड़ित व्यक्ति को काफी चोटें आईं और उसे नागरिक अस्पताल तीसा में भर्ती करवाना पड़ा।

पीड़ित ने 6 लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है और मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा विजय सकलानी ने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर से ही बहू ने ठग लिए 39 लाख रुपये : हिमाचल प्रदेश की फर्जी ADM बनकर , दिल्ली हाई कोर्ट का जमानत से इनकार करने पर लगा झटका

नई दिल्ली: खुद को हिमाचल प्रदेश में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) बताकर ससुर से करीब 39 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाली महिला को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल बिलों के लिए बजट का प्रावधान करे सरकार

जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत हुए पेंशनरों को मिले बकाया राशि, चंडी व पट्टा सीएसटी में मुहैया कराया जाए स्टाफ, चण्डी -घड़सी इकाई के पेंशनरों की मासिक बैठक पट्टा मेहलोग,13...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनो यूरिया के उपयोग को किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

ऊना: इफको नैनो यूरिया के उपयोग पर किसानों के लिए जिला ऊना के हम्बोली, भैरा, नंगल खुर्द व मानुवाल तथा कांगड़-बढे़ड़ा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नैनो उर्वरक के उपयोग...
Translate »
error: Content is protected !!