चुराह में विवाहिता लापता, पति को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज ‘मैं मर जाऊंगी’

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा के चुराह उपमंडल में एक 20 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति फारूख खान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 8 जनवरी, 2026 को सुबह राशन लेने झज्जाकोठी गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

फारूख खान ने बताया कि दोपहर के बाद जब उन्होंने अपनी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने फोन नहीं उठाया। शाम को पत्नी व्हाट्सएप पर ऑनलाइन थी, लेकिन उसने मैसेज में लिखा कि “मैं मर जाऊंगी”। इसके बाद जब फिर से बात हुई, तो उसने बताया कि वह देहरादून में है और उसके बाद फोन काट दिया। तब से उसका मोबाइल बंद आ रहा है।
परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारी और मायके में हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और एस.पी. चम्बा विजय कुमार सकलानी ने इसकी पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास की स्नातकोत्तर कक्षाएं बैजनाथ कॉलेज में आरम्भ

महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में : किशोरी लाल* महाकाल मंदिर शनिवार मेलों में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था बैजनाथ 9 अगस्त : खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बद्दी, 29 जनवरी : बद्दी के संडोली में बन रहे हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने विरोध किया है। किसानों ने बरोटीवाला चौक से एसडीएम कार्यालय तक सरकार के खिलाफ रोष...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सांसद अनुराग ठाकुर ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा : कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

ऊना, 19 जुलाई. सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को यहां आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल्पा ब्लॉक के 25 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने भूमि पट्टे के मालिकाना हक प्रमाण-पत्र किए वितरित : किन्नौर विस क्षेत्र में 48‐48 करोड़ रूपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

एएम नाथ। किन्नौर :  मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर विधान सभा क्षेत्र में 48‐48 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्धाटन एवं शिलान्यास किए। इनमें 8 करोड़ रुपये की लागत...
Translate »
error: Content is protected !!