चैयरमैन का वेतन सीधे 1 लाख रुपये बढ़ाया : आर्थिक संकट के बीच सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला

by

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार आर्थिक संकट के बीच भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का वेतन एक लाख रुपये बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने हिमाचल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का वेतन तीस हजार से बढ़ाकर एक लाख तीस हजार कर दिया है।  हिमाचल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को अब तीस हजार की जगह एक लाख तीस हजार रुपये, भत्ते व अन्य सुविधाएं अलग से मिलेंगी। राज्य सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। श्रम एवं रोजगार विभाग की प्रधान सचिव प्रियंका वासु ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

अब मिलेंगे 1 लाख 30 हजार :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसी साल मार्च में कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले अपने करीबी मित्र एवं कांग्रेस नेता नरदेव कंवर को हिमाचल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद उन्हें तीस हजार रुपये वेतन मिल रहा था। लेकिन आर्थिक संकट के बीच हिमाचल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का वेतन चार गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है। हिमाचल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारी, पेंशनर्स, विपक्षी दल सभी नाराज हैं।

सीएम सुक्खू ने देरी से वेतन लेने का किया था ऐलान :   हिमाचल प्रदेश पर 86 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। ऐसे में मानसून सत्र के दौरान सीएम सुक्खू ने ऐलान किया था कि मुख्य सचिव और कैबिनेट 2 महीने का वेतन देरी से लेंगे। यानी यह वेतन उन्हें बाद में दिया जाएगा। इस मामले में सरकार की आलोचना भी हुई थी। अब ताजा अधिसूचना के बाद भी सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है। आरोप लग रहे हैं कि अधिसूचना जानबूझकर बैक डेट से जारी की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपये घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुए सस्ते : 200 रुपये की सब्सिडी की उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी

नई दिल्ली : महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये तक की कटौती की है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 16 को आयोजित होगी मीडिया संगोष्ठी

धर्मशाला 15 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर 16 नवंबर को दोपहर 12ः40 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार कमरा नं 823 में मीडियाकर्मियों के लिए जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसकी...
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों की ओबीसी श्रेणी से भरा जायेगा शास्त्री अध्यापक का एक पद

ऊना: उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की ओबीसी श्रेणी में शास्त्री अध्यापक का एक पद अनुबंध आधार पर अबतक के बैच से भरा जायेंगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों...
Translate »
error: Content is protected !!