चोरी करता कर काबू कर पुलिस हवाले किया, मामला दर्ज 

by
गढ़शंकर, 24 अप्रैल: गांव देनोवाल खुर्द में एक घर में चोरी करते चोर को चोरी के पैसों सहित काबू कर पुलिस हवाले किया है। जतिंदर उर्फ ज्योति पुत्र कपिल दास निवासी देनोवाल खुर्द ने पुलिस को दिये बयानों में बताया कि 22 अप्रैल को उनके घर में धार्मिक समागम था। समागम में परिवार के सभी सदस्य व्यस्त थे और घर में बने राम मंदिर में मौजूद थे। उसने कहा कि जब उसका परिवार और रिश्तेदार माथा टेकने मंदिर के अंदर गये तो मंदिर में एक व्यक्ति घुसा हुआ था, जिसने मंदिर में से पौंड तथा भारतीय करंसी वाला हार तोड़कर अपने हाथों में पकड़ा हुआ था और मंदिर में से चुराए हुए पैसे उठाकर अपनी जेब में डाले हुए थे। इस दौरान घर में स्थित लोगों ने कथित चोर सुखविंदर सिंह पुत्र सोमनाथ निवासी पनाम थाना गढ़शंकर को काबू करके पुलिस हवाले कर दिया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर पुलिस ने कथित चोर सुखविंदर सिंह खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य :सरकार की तरफ से विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक रहे उपस्थित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

युवाओं तथा नागरिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई एएम नाथ । धर्मशाला, 11 मई : पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए...
article-image
पंजाब

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – एसडीएम मुकेरियां ने चालू हालात में पकड़ा निलंबित क्रशर, एफआईआर दर्ज करने के आदेश

पांच चालान जारी, वाहन जब्त– खनन विभाग को आर-नोटिस की कार्रवाई के निर्देश,  डिप्टी कमिश्नर ने कहा, अवैध खनन पर जिला प्रशासन अपना रहा है जीरो टॉलरेंस नीति होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में खाई में गिरी टैक्सी, महिला समेत दो की मौत : ससलूणी में बंजाल के समीप हुआ दर्दनाक हादसा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूणी में बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब

करोड़ों के स्कैंडल का पर्दाफाश : भिंडर भाइयों सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

रूपनगर ; पंजाब के रूपनगर (रोपड़) में वन विभाग के लिए भूमि खरीदने के मामले में करोड़ों रुपए की हेराफेरी होने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके गांव करूरा की...
Translate »
error: Content is protected !!