चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार : आरोपी के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 30 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। प्रेस को जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर लूटपाट व चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए अभियान के तहत गढ़शंकर में भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गढ़शंकर पुलिस को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एएसआई रशपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ बंगा रोड पर बिस्त दोआब नहर के पुल के पास थे तो उन्होंने मुखबिर ने सूचना दी कि गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी जो नशा व चोरी करने का आदी है वह बंगा साइड से चोरी के मोटरसाइकिल पर आ रहा है। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि इस सूचना पर ए. एस. आई. रशपाल सिंह ने नाकाबंदी कर गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी को पैशन प्लस मोटरसाइकिल नंबर पीबी 32 इ 1531 को पुलिस कर्मियों की सहायता से काबू किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी बिलासपुर थाना चब्बेवाल से पहले चोरी किये दो मोटरसाइकिल और बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

फोटो : चोरी के तीन मोटरसाइकिल के आरोपी की जानकारी देते हुए एसएचओ हरप्रेम सिंह, एएसआई रशपाल सिंह व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस का जवान पकड़ा गया चिट्टे के साथ : बाइक सवार साथी के साथ नाके के दौरान गया पकड़ा

एएम नाथ :  सोलन। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का काला कारोबार बहुत ज्यादा फैल चुका है। शुरुआत में पड़ोसी राज्यों के लोग ही चिट‌्टे की तस्करी करते पकड़े जा रहे थे, लेकिन अब स्थानीय...
पंजाब , समाचार

बैंक से पैसे लेकर खरीददारी करने जा रही बहनों से स्कूटी सवार पैसे छीनकर हुआ फरार

गढ़शंकर के नंगल रोड पर हुई घटना  गढ़शंकर ।  मंगलवार को बैंक से पैसे निकलवा कर खरीददारी करने जा रही दो बहनों के हाथ से एक स्कूटी सवार लुटेरा 70 हजार रुपये झपट्टा मारकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर कूड़ा बीनने वाले पूर्व IPS को मिलेगा पद्मश्री

चंडीगढ़ :  पिछले साल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इमसें एक 88 वर्षीय बुजुर्ग चंडीगढ़ की सड़क पर कचरा बीनते दिखे। वे इस उम्र में हर रोज सड़क से कचरा उठाकर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का ट्रैफिक कर्मियों के लिए पीपल-फ्रेंडली कम्युनिकेशन : सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यवहार परिवर्तन पर विशेष कार्यशाला आयोजित

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक कर्मियों के लिए “पीपल-फ्रेंडली कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यवहार परिवर्तन” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह पहल प्रभावी पुलिसिंग, पेशेवर व्यवहार...
Translate »
error: Content is protected !!