चोरों ने ताले तोड़े : कितना व जीवनपुर गुजरां के स्कूलों में, जीवनुपर गुजरां स्कूल से चोर एलईडी, अनाज तथा बरतन चुराए

by
गढ़शंकर, 28 जुलाई : गढ़शंकर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों कि सिलसिला न रुकने से लोगों में सहम का माहौल बना हुआ है। गत रात्रि गढ़शंकर के गांव कितना तथा जीवनपुर गुजरां के सरकारी स्कूलों में चोरों द्वारा ताले तोड़कर चोरी को अंजाम देने का समाचार है। सरकारी मिडिल स्कूल कितना की इंचार्ज  रिचा रानी ने बताया कि चोर दीवार फांद कर स्कूल के भीतर दाखिल हुए और एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें पड़ा गेहूं चुरा कर ले गए। इसी प्रकार सरकारी प्राइमरी स्कूल जीवनपुर गुजरां की अध्यापिका  हरप्रीत कौर ने बताया कि चोर ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की किंतु कमरे में किताबों के सिवाय कुछ नहीं था इसलिए चोर खाली हाथ लौट गया। चोरी की घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इस चोरी संबंधी दोनों स्कूलों द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों स्कूलों में जनवरी 2023 में एक ही दिन चोरी को अंजाम दिया गया था। जहां कितना स्कूल में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था किंतु जीवनुपर गुजरां स्कूल से चोर एलईडी, अनाज तथा बरतन चुरा कर ले गए थे। इस बार फिर एक ही दिन दोनों स्कूलों को निशाना बनाया गया। पुलिस चोरी संबंधी जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतगुरु रविदास महाराज जी को समर्पित 24वां महान कीर्तन दरबार करवाया आयोजित

सतगुरु रविदास महाराज, डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उद्देश्य – संधू, सिद्धू, बद्धण अध्यक्ष जगदीश बद्धण को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  शिरोमणि श्री गुरु रविदास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़ी कनाडा की डकैती : मास्टरमाइंड चंडीगढ़ से गिरफ्तार, डकैती 6600 सोने की छड़ें, 2.5 मिलियन डॉलर की थी

चंडीगढ़ : कनाडा में दुनिया की सबसे बड़ी डकैती में शामिल मास्टरमाइंड सिमरन प्रीत पनेसर को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया है। यह डकैती 20 मिलियन डॉलर (लगभग 1,73,33,67,000 करोड़ रुपये) की थी। सिमरन एक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल का साथी पपलप्रीत ग्रिफ्तार, डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा :पंजाब पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने सयुंक्त ऑपेरशन में किया अमृतसर के कत्थूनंगल से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पपलप्रीत सिंह उसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर से क्यों नहीं मांगते एफिडेविट…राहुल गांधी से एफिडेविट मांगते हैं : चुनाव आयोग पर फिर कांग्रेस का पलटवार

नई दिल्ली  : राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के जवाब में हुई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि राहुल...
Translate »
error: Content is protected !!