चौपाल के उमेश दत्त शर्मा और चंबा की नीलम कुमारी बने सब-इंस्पेक्टर : संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायी कहानी

by

एएम नाथ।  शिमला/चंबा। मेहनत, संघर्ष, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर सफलता हासिल करने की कहानी हमेशा प्रेरणा देती है। हिमाचल प्रदेश के चौपाल के उमेश दत्त शर्मा और चंबा की नीलम कुमारी ने भी अपनी मेहनत और समर्पण से ऐसी ही मिसाल पेश की है। विवाह के बाद दोनों ने पुलिस विभाग में सेवाएं देते हुए सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और दोनों क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।

बचपन में पिता का साया उठा, लेकिन हौसला नहीं टूटा

नवंबर 1979 में जन्मे उमेश दत्त शर्मा का बचपन संघर्षों से भरा रहा। वर्ष 1988 में जब वह महज चौथी कक्षा में पढ़ते थे, तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार में सबसे छोटे और सभी के लाडले उमेश ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी।

पढ़ाई के साथ-साथ उमेश खेलकूद में भी आगे रहे। उनकी कुशाग्र बुद्धि, कर्मठता और मजबूत व्यक्तित्व ने उन्हें अध्यापकों तथा ग्रामीणों के बीच लोकप्रिय बनाया।

सेना और पुलिस में सेवा का था जुनून

उमेश दत्त शर्मा के मन में बचपन से ही भारतीय सेना और पुलिस विभाग में सेवा करने का जुनून था। वर्ष 1996 में 10+2 की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 1997 में नेरवा महाविद्यालय में दाखिला लिया।

कॉलेज की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखा। वह वॉलीबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स टीम का हिस्सा रहे। मेहनत और दृढ़ संकल्प के चलते वर्ष 2001 में उनका चयन पुलिस विभाग में हुआ और उन्होंने पुलिस सेवा के सफर की शुरुआत की।

उनकी इस उपलब्धि से उनके बड़े भाई, जो कॉमर्स के लेक्चरर हैं, और बड़ी भाभी, जो ड्राइंग मास्टर हैं, बेहद खुश हुए।

10 अक्टूबर 2010 को जुड़ा चौपाल और चंबा का रिश्ता

उमेश दत्त शर्मा और नीलम कुमारी की कहानी का सबसे खास अध्याय 10 अक्टूबर 2010 को शुरू हुआ। दोनों उस समय पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे और इसी दौरान विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

चौपाल के उमेश और चंबा की नीलम का यह विवाह केवल दो परिवारों का मिलन नहीं था, बल्कि हिमाचल के दो अलग-अलग क्षेत्रों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता भी बना।

नीलम कुमारी ने कानून की शिक्षा हासिल की है और वह LLB हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।

मेहनत और ईमानदारी का मिला फल

उमेश दत्त शर्मा और नीलम कुमारी की उपलब्धि यह संदेश देती है कि जीवन में परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत के साथ अनुशासन व ईमानदारी को जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है।

दोनों ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं जारी रखते हुए अब सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है।

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

उमेश दत्त शर्मा और नीलम कुमारी की पदोन्नति पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई है। दोनों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयां दी जा रही हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।

सतलुज ब्यास टाइम्स की ओर से भी उमेश दत्त शर्मा और नीलम कुमारी को सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां चली : पिता-पुत्र समेत 3 की हत्या:2 की हालत नाजुक, 30 एकड़ जमीन को लेकर हिंसक झड़प

पटियाला : घनौर कस्बे के गांव चतर नगर में सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण : पुलिस ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां आरंभ

धर्मशाला, 07 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सोमवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकगीतों में जनजीवन पर आधारित पुस्तक भेंट:— DC आबिद हुसैन सादिक बिलासपुर ने की सराहना

बिलासपुर, 21 नवंबर :   वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “लोकगीतों में जनजीवन” वीरवार को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वक्फ संशोधन विधेयक पास होने से हो जाएगा कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का अंत : जयराम ठाकुर

वक्फ बोर्ड को भूमाफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त करवाकर गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा ये संशोधन...
Translate »
error: Content is protected !!