चौपाल के चांदना गांव में घर से साढ़े 7 किलो चरस बरामद

by
एएम नाथ। शिमला :   शिमला के चौपाल उपमंडल के कुपवी थाना के तहत धार चांदना गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से साढ़े सात किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस को नेरवा बाजार में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि धार चांदना गांव निवासी मोहन लाल (40) अपने घर में चरस बेच रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने बुधवार को मोहन के घर पर दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 7.687 ग्राम चरस बरामद हुई। शिमला पुलिस ने इस साल में अब तक 85 एनडीपीएस के मामलों में 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया की इनमें 50 मेन सप्लायर गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी गांधी ने बताया कि कुपवी में चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने घर पर ही चरस बेचता था। एसपी ने बताया की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियो पंडोह डैम में गिरी : एक की मौत

रोहित भदसाली।  मंडी  : पंडोह-कुकलाह मार्ग पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पंडोह झील में गिर गई जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गये जिन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की चार में से तीन नगर निगमों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर ‘कमल’ खिलाया : जयराम ठाकुर

कहा, प्रदेश ने झूठी गारंटियां देने वाली कांग्रेस और झूठे मुख्यमंत्री को पूरी तरह से नाकारा पंचायती राज से लेकर, स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी का दबदबा कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होने का मतलब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखू सरकार पर है जनता को दी गईं रियायतें छीनने का भूत सवार : जयराम ठाकुर

प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर, बोले, ये लोग सेवा के लिए नहीं मेवा हासिल करने को सत्ता में आये एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री का जय राम सरकार पर सीधा आरोप : जयराम सरकार के कार्यकाल में नौकरी के नाम पर सिर्फ सौदा या सिफारिश

ऊना : गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला सरकार और पुलिस की मिलीभगत से संभव नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!