छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ….जीत का जज्बा रखें, लेकिन हार से कभी न घबराएं : सुनील शर्मा बिट्टू

by
छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एथलीटों को दिया संदेश
पुराने गर्ल्स स्कूल की जगह एचपी बोर्ड के को-एजूकेशनल स्कूल के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया
एएम नाथ।  हमीरपुर 06 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में और हमारे आम जनजीवन में भी जीत एवं हार का सिलसिला चलता रहता है। जीवन में कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को जीत के जज्बे के साथ लगातार मेहनत करनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद अगर हार मिल जाए तो उससे कभी भी घबराना नहीं चाहिए। बल्कि, कामयाबी के लिए और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। मंगलवार को यहां राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में छात्र एवं छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रतिभागियों से यह अपील की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में खेलों के लिए ढांचागत विकास और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में बहुत ही सराहनीय निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश का कार्यभार संभालते ही स्कूली खिलाड़ियों की डाइट मनी में कई गुणा वृद्धि की तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रेलवे की उच्च श्रेणी और आवश्यकता पड़ने पर हवाई यात्रा की सुविधा का प्रावधान भी किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि दी जा रही है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को समझते हुए पूर्ववर्ती गर्ल्स स्कूल हमीरपुर की जगह हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत को-एजूकेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रावधान करके बच्चों को हमीरपुर शहर में ही सीबीएसई या एचपी बोर्ड से शिक्षा प्राप्त करने के दोनों विकल्प प्रदान किए हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मेजबान पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम चौहान और एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
उदघाटन समारोह में एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी, राजेश आनंद, राकेश रानी, पुरुषोत्तम कालिया, आरसी डोगरा, शहनशाह, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य अश्वनी लंबरदार, आरकेएस के सदस्य मनोज शर्मा, डॉ. शशि शर्मा, शशि मोहम्मद, राकेश शर्मा, निशांत शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 जून तक ट्रेड लाइसेंस बनवाएं हमीरपुर के व्यापारी

हमीरपुर 18 मई। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने निगम की परिधि के भीतर आने वाले सभी दुकानदारों, होटल, शोरूम, क्लीनिक और सभी प्रकार की छोटी-बड़ी दुकानों के माध्यम से अपना व्यवसाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल हाई स्कूल मढ़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक – चन्द्रशेखर

धर्मपुर, 24 दिसम्बर। विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम भी हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ज्ञानधारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़े मंदिरों के चढ़ावे को सामाजिक कार्यों पर खर्च करने का मामला हाईकोर्ट ले जाएगी हिमाचल सरकार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले—कानूनी पहलुओं की जांच के बाद दायर की जाएगी याचिका एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के बड़े मंदिरों में आने वाले चढ़ावे की राशि को सामाजिक कार्यों पर खर्च...
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बच्चों को शोषण व शारीरिक दंड बारे जागरूक करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान : चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को हर विद्यालय व बाल गृह में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करना है अनिवार्य

शिमला 16 जून – जिला शिमला के सभी स्कूलों में बच्चों को शोषण व शरीरिक दंड बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल...
Translate »
error: Content is protected !!