छात्राओं का सामान्य ज्ञान मजबूत होना समय की मांग :पूर्व सांसद खन्ना

by

पूर्व सांसद ने बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज, जैजों में भेंट कीं जनरल नॉलेज की पुस्तकें
होशियारपुर, 15 जुलाई  : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखते हुए बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज, जैजों की छात्राओं के लिए जनरल नॉलेज की पुस्तकें भेंट कीं। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को पुस्तकों का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन और समसामयिक विषयों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। खन्ना ने कहा कि आज का युग ज्ञान और प्रतिस्पर्धा का है। केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रहने के बजाय विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक विषयों की भी व्यापक जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनरल नॉलेज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का महत्वपूर्ण आधार होने के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ बनाती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं और नियमित अध्ययन से ही जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। छात्राओं को चाहिए कि वे पढ़ने की आदत विकसित करें और प्रत्येक दिन कुछ समय सामान्य ज्ञान तथा समसामयिक विषयों के अध्ययन के लिए अवश्य निकालें। कॉलेज प्रबंधन ने अविनाश राय खन्ना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा भेंट की गई पुस्तकें छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विशेष सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद, कॉलेज की प्रिंसिपल कर्मजीत कौर, कालेज प्रबंधन सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पावरकाॅम की पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों संबंधी की बैठक

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब स्टेट पावर एंड ट्रांसमिशन डिवीजन गढ़शंकर की बैठक मंडल कार्यालय गढ़शंकर में की गई। बैठक दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते हुए दोष लगाया कि देश के मारू नीतियों...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेता सीएम चेहरा…. अंतिम फैसला हाईकमान करेगा: भूपेश बघेल

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव सामूहिक और संयुक्त नेतृत्व के तहत लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी...
article-image
पंजाब

भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया

लुधियाना । लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने सोमवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने...
Translate »
error: Content is protected !!