छात्रों के साथ न हो अन्याय इसलिए निष्पक्ष जांच है ज़रूरी : अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर के साथ हुई घटना  समेत अन्य मामलों की जाँच करवाए सरकार : जयराम ठाकुर

by
जो ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है वह शर्मनाक, यूनिवर्सिटी को नियम क़ानून से चलवाए सरकार
पूरे मामले में जल्द से जल्द हो उचित कार्रवाई
एएम नाथ। शिमला :  अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर के साथ हुई घटन और उसके बाद हुए विवाद से  साफ़ है कि कि प्रदेश में क़ानून का राज नहीं चल रहा है। इस पूरे मामले में सत्ताधारी दल के विधायक और प्रशासन के लोगों की मिली भगत की बात सामने आना भी शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो अतः इस पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच हो। अख़बारों में एक अधिकारी और यूनिवर्सिटी के चांसलर के साथ हुई बातचीत के अंश छपे हैं। इस पूरे प्रकरण की  जाँच होनी  चाहिए। यह हिमाचल प्रदेश की छवि का मामला है। अतः मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूँ कि वह इस मामले में स्वयं दखल दें और न्याय सुनिश्चित करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में रह रहे लोगों को यह भूलना नहीं चाहिए कि इस देश में चीजें नियम-क़ानून से चलती हैं। यूनिवर्सिटी भी नियम क़ानून और मापदंडों से ही चलें।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक तरफ़ मुख्यमंत्री प्रदेश में निवेश लाने के लिए दुबई की यात्रा कर रहे हैं दूसरी तरफ़ क़ानून व्यवस्था की स्थिति ख़राब हो रही है। यह प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार से अच्छी बात नहीं है। सरकार को ऐसे मनबढ़ लोगों पर नियंत्रण लगाना होगा। जो प्रदेश और सरकार के लिए भी संकट खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। अतः इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जानी चाहिये और जो भी दोषी हो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा सत्ता शरीफ़ शहरियों की सुरक्षा के लिए होती है माफिया को संरक्षण देने के लिए नहीं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह माफिया का ताकतवर होना न तो प्रदेश के वर्तमान के लिए अच्छा है और न ही भविष्य के लिए। मुख्यमंत्री को क़ानून-व्यवस्था की भी परवाह करनी चाहिए। यदि इस तरह से सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को डरा,धमका कर काम करवाने की परंपरा ठीक नहीं है। इससे प्रदेश की छवि ख़राब होगी और निवेशक प्रदेश से दूरी बना लेंगे। जिससे प्रदेश की आर्थिकी को भारी नुक़सान होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यूके में रह रहे भारतीयों ने भेंट किए पांच काॅन्सेंट्रैटर

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को यूनाईटिड किंगडम में रह रहे अमृतपाल, अमनदीप व मधु द्विवेदी ने राजन शर्मा के माध्यम से आज 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रैटर भेंट किए। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 जिलों में हीट-वेव का अलर्ट : 29 मई से बारिश की संभावना, ऊना में पारा 43 डिग्री

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश में चार दिन बाद भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस  एक्टिव हो रहा है। इससे 29 और 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में हुई एकीकृत बागवानी विकास मिशन समिति की बैठक : हिमाचली फलों और सब्जियों की ब्रांडिंग कर उन्हें अपना कांगड़ा व हिम ईरा ऐप से जोड़ें – ADC विनय कुमार

एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 13 फरवरी। हिमाचल की स्वच्छ आबोहवा के कारण यहां के वातावरण में तैयार हुए फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद पौष्टिकता के मामले में अनेक गुणों से परिपूर्ण होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओम साई कम्प्लेक्स गुल्लरवाला में खाटू श्याम बाबा के नाम विशाल भंडारे का आयोजन

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर स्थित ओम साई काम्प्लेक्स गुललरवाला में श्री खाटू श्याम एवम सालासर मित्र मंडल परिवार की ओर से रविवार को तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!