जंक फूड को छोड़ अच्छे स्वास्थ्य के लिएअपनाएं परंपरागत व्यंजन: डीपीओ अशोक शर्मा

by

धर्मशाला, 19 सितम्बर। आज के समय में अधिकतम रोगों का कारण बदलता लाइफस्टाइल है। लाइफस्टाइल संबंधित रोगों से निजात पाने के लिए सबसे पहले हमें जंक फूड को छोड़कर अपने पारंपरिक व्यंजनों की ओर लौटना होगा। पोषण माह के अन्तर्गत आज मंगलवान को आंगनवाडी केंद्र घियांना खुर्द में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चो को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रत्येक कार्य को बखूबी करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य एक प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आहार और पोषण पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पारंपरिक व्यंजन स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ सुलभ और किफायती भी हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा व पंचायती राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए लोगों को जागरूक किया। साथ लगते गाँवों की करीब 70 महिलाओं व बच्चों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के हेल्थ चेकअप के साथ-साथ उपस्थित महिलाओं का बीपी व ब्लड शुगर भी जांचा गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिलाओं के आभा (हेल्थ आईडी) कार्ड भी जेनेरेट किये गए।
उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में स्वस्थ बालक स्पर्धा का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले सभी बच्चों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि जिला संयोजक पोषण अभियान अखिल वर्मा ने भी उपस्थित समूह को पोषण अभियान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं राधिका ने सखी केंद्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन में दो बेटियों के नाम बूटे भी रोपित किए गए। कार्यक्रम में सीडीपीओ रमेश जागवान, वृत पर्यवेक्षक सतपाल सहित विभिन्न विभागों के कर्मचार व आंगनवाड़ी कार्यक्रर्ता उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग ऊना ने कोरोना वायरस को लेकर जारी की एडवाइजरी

 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने जिला ऊना में कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा से प्राप्त की जा सकती है चुनाव संबंधी जानकारी व सहायता : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नें नागरिकों की सभी चुनाव संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में कांडी पुल से जलाशय में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिले के भलेई-खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक ने चमेरा-1 जलाशय में छलांग लगा दी। इसके बाद युवक लापता है। पुलिस टीम युवक की तलाश में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!